Ranchi News: ठंड से होगा बुरा हाल, अभी और गिरेगा पारा, अगले दो दिन में दो डिग्री पर गिरेगा तापमान

Ranchi News रांची में शाम होते ही ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में तापमान 3 डिग्री नीचे आ चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:30 AM (IST)
Ranchi News: ठंड से होगा बुरा हाल, अभी और गिरेगा पारा, अगले दो दिन में दो डिग्री पर गिरेगा तापमान
Ranchi News: ठंड से होगा बुरा हाल, अभी और गिरेगा पारा, अगले दो दिन में दो डिग्री पर गिरेगा तापमान

रांची, जासं। रांची में शाम होते ही ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में तापमान 3 डिग्री नीचे आ चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ केवीके में दर्ज किया गया। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान घटकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। उन्होंने बताया कि अभी जो न्यूनतम तापमान है वह भी सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत, जबकि न्यूतनम 51 प्रतिशत रही है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया है उसके अनुसार, अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अभी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है जबकि अगले दो दिनों में दो डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। हालांकि 2 दिसंबर से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर होनेवाली बर्फबारी का पड़ेगा असर : मौसम विभाग ने बताया है कि हवाओं का रुख पश्चिम है। इसके कारण ही प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क देखने को मिल रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में पहले बारिश होने की संभावना है। बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ेगी। वहीं पहाड़ों में होनेवाली बर्फबारी का भी असर देखने को मिलेगा। ठंडी हवाएं जब प्रवेश करेंगी तो दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

अगले तीन दिनों में ऐसा रहेगा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर                    28 नवंबर          29 नवंबर           30 नवंबर

रांची                    11                    12                    13

रामगढ़                10                    11                     12

बोकारो                10                    11                     11

मेदिनीनगर           11                    11                     11

chat bot
आपका साथी