Ranchi News: झारखंड के शहीदों के परिजनों को मिलेगा सम्मान, सरकार को रिपोर्ट भेजने का आदेश

Ranchi News अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उत्तराधिकारी झारखण्ड सेनानी कोष संचालन समिति के सदस्य व अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के संचालक लाल प्रसाद शाहदेव ने बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास रहा है

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:04 PM (IST)
Ranchi News: झारखंड के शहीदों के परिजनों को मिलेगा सम्मान, सरकार को रिपोर्ट भेजने का आदेश
Ranchi News: झारखंड के शहीदों के परिजनों को मिलेगा सम्मान, सरकार को रिपोर्ट भेजने का आदेश

रांची, जासं। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उत्तराधिकारी, झारखण्ड सेनानी कोष संचालन समिति के सदस्य व अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के संचालक लाल प्रसाद शाहदेव ने बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास रहा है कि समय समय पर सम्मान, जल-जंगल जमीन और देश को अंग्रेजों से स्वतंत्रता दिलाने के लिए झारखंड के लोगों ने बलिदान दिया है। अपनी शहादत दी है। कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत और कार्यों में सहभागी बन सका हूं।

राज्य की तत्कालीन सरकार का ध्यान शहीदों के वंशजों की बदहाली की ओर गया और तब झारखंड सरकार द्वारा शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनो के कल्याण और सम्मान देने के लिए झारखंड सेनानी कोष का गठन किया गया। कोष का गठन तो हो गया। कौरपस फंड में 5 करोड़ रुपये भी रखे गए लेकिन इसका वास्तविक लाभ से आजतक शहीदों के वंशजों को नहीं मिल पाया। झारखंड के अमर शहीदो को उचित सम्मान देने एवं शहीद के परिजनों को झारखंड सेनानी कोष, गृह मंत्रालय झारखंड सरकार के अंतर्गत तत्काल राहत देकर शहीदों के परिजनों के कल्याण की मांग अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के बैनर तले लगातार की जाती रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों के परिजनों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए 22 नवंबर को सरकार के प्रधान सचिव डा. राजीव अरुण के माध्यम से संबंधित उपायुक्तों यानि रांची, खुटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम आदि के उपायुक्तों को पत्र जारी कर शहीद स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को प्राथमिक आवश्यकता के आधार पर सरकारी सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।

उपायुक्तों को आदेश, शहीदों के परिजनों की समस्याओं का आकलन करें :

आदेश में उपायुक्तों को कहा गया कि उपायुक्त अपने जिले के अमर शहीदों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिल कर उनकी अलग अलग समस्याओं का आकलन कर सरकार को भेजें। इसके अनुसार संबंधित शहीद परिवार को सरकार द्वारा आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी।

इन शहीदों के परिवारों को मिलेगा झारखंड सेनानी कोष से लाभ

शहीद बिरसा मुंडा, शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, शहीद गया मुंडा, शहीद टिकैत उमराव सिंह, शहीद पाण्डेय गणपत राय, शहीद शेख भिखारी, शहीद पितांबर, शहीद निलाम्बर, शहीद अर्जुन सिंह, शहीद जग्गू दिवान, अमर शहीद बुधु भगत, शहीद तेलंगा खड़िया, शहीद सिद्ध कान्हु, शहीद जतरा टाना भगत, शहीद मंडल सिंह व शहीद बख्तर साय के परिजन।

chat bot
आपका साथी