सेहत की बात : रिम्स के डॉक्टर की सलाह- सर्दियों में अपने भोजन में इन चीजों को जरूर करें शामिल

Ranchi News कोरोना को लेकर लोगों के बीच आज भय का माहौल बना हुआ है। खास करके इस बदलते मौसम में वायरल बुखार का खतरा सबसे अधिक होता है ऊपर से कोेरोना की तीसरी लहर की आशंका के कारण लोग अपने खान-पान पर ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 02:53 PM (IST)
सेहत की बात : रिम्स के डॉक्टर की सलाह- सर्दियों में अपने भोजन में इन चीजों को जरूर करें शामिल
Ranchi News: रिम्स के डॉक्टर की सलाह, सर्दियों में अपने भोजन में इन चीजों को करें शामिल

रांची, जागरण संवाददाता। कोरोना को लेकर लोगों के बीच आज भय का माहौल बना हुआ है। खास करके इस बदलते मौसम में वायरल बुखार का खतरा सबसे अधिक होता है, ऊपर से कोेरोना की तीसरी लहर की आशंका के कारण लोग अपने खान-पान पर ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में भोजन का चयन कर कई बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।

रिम्स के डॉक्टर डीके झा बताते हैं कि ठंड के मौसम में सबसे जरूरी है कि हम ताजा भोजन ही करें। इसके साथ भोजन में जो सीजनल फल है या इस मौसम में जो सब्जियां होती है उनका सेवन करना लाभदायक होता है।

डॉ सीबी शर्मा बताते हैं कि सर्दियों में अगर बुखार आता है तो बिना जाने कोई दवा नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि देखा गया है कि सामान्य वायरल फीवर और कोराना वायरस से होने वाले बुखार एक ही होते हैं। लेकिन इन दोनों के लक्षण अलग-अलग है, इसलिए डॉक्टर को दिखाने के बाद ही लक्षण के अनुसार दवा दिया जाता है। इसमें सबसे जरूरी भोजन भी है अगर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है तो हमें अपने भोजन में प्रोटीन, आयरन और मौसमी फलों की मात्रा बढ़ानी होगी।

ठंड में लोग खान-पान के मामले में ध्यान नहीं देते और सड़क के किनारे लगे ठेले से कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। ठंड में गरम चीजों का सेवन करना चाहिए। सर्दी के मौसम में यदि खाने में ठंडा-गर्म चीजों को खा लिया तो जल्द बीमार पड़ सकते हैं। सही खान-पान से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ेगी और बीमारियों का खतरा भी टलेगा। ऐसे में हमें खाने में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना छोटी सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है।

ठंड में यदि खट्टे फलों का सेवन किया जाए तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। संतरा, अमरूद, पाइनएप्पल और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। सर्दी में इन फलों के सेवन से विटामिन सी का लाभ मिलता है, जो कि इन्फेक्श से बचाने में मदद करता है।

ठंड में रोज एक कटोरी ताजा दही खाने से कई बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इसका रोजाना सेवन करते हैं तो बीमारियों का खतरा 20 प्रतिशत तक दूर रह सकते हैं। दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया और कैल्शियम, जिंक जैसे मिनरल्स इन्फेक्शन का खतरा टालते हैं।

नाश्ते में ओट्स जरूर खाया जा सकता है। सेहत के लिए ओट्स बेहद हेल्दी होता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोदिक और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

सर्दी में यदि पालक का सेवन किया जाए तो बेहद फायदेमंद हो सकता है। ठंड के दिनों में हफ्ते में 2-3 बार पालक का सूप पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और बीटा कैरोटिन जैसी बीमारियों की आशंका घटा सकता है।

chat bot
आपका साथी