Ranchi News: पलामू के रामाशीष यादव को महाराष्ट्र में मिलेगा सम्मान, अहीर रेजीमेंट की मांग भी उठाते आए हैं

Ranchi News पलामु निवासी एवं प्रदेश यादव महासभा के प्रधान महासचिव रामशीष यादव को सिदो-कान्हु यंग लीडर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए यह सम्मान उन्हें दिया जा रहा है।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:55 PM (IST)
Ranchi News: पलामू के रामाशीष यादव को महाराष्ट्र में मिलेगा सम्मान, अहीर रेजीमेंट की मांग भी उठाते आए हैं
पलामू के रामाशीष यादव को महाराष्ट्र में सम्मानित किया जा रहा है।

रांची, जासं। पलामू निवासी एवं प्रदेश यादव महासभा के प्रधान महासचिव रामशीष यादव को सिदो-कान्हो यंग लीडर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए यह सम्मान उन्हें दिया जा रहा है। यादव को यह सम्मान आज मुंबई के बोरीवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे सभागार में दिया जाएगा।  यह सम्मान उन्हें झारखंड इंटलैक्चुअल फोरम के द्वारा दिया जा रहा है।

फ़ोरम द्वारा मुंबई में झारखंड के 21वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फंडनवीस, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पद्मश्री छूटनी महतो , पदमश्री मधु मंसूरी हंसमुख की मौजूदगी में इस सम्मान से नवाजा जाएगा। ज्ञात हो कि रामशीष यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं । 

रामशीष यादव भारत सरकार के श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय एवं फ़ूड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया में सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। इन्होंने सृजन सेल्फ़ सोसायटी के माध्यम से सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही लगातार आम लोगों के बीच में सेवा कार्य करते आए हैं।

chat bot
आपका साथी