कोविड टेस्‍ट के लिए लाया गया कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप Ranchi News

Jharkhand News पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है। बताया गया कि दो कैदियों को कोविड-19 टेस्ट जांच के लिए लाया गया था। पुलिस ने बताया कि फरार हुआ कैदी 2013 में हुई लूट की एक घटना में शामिल था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 03:49 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:01 PM (IST)
कोविड टेस्‍ट के लिए लाया गया कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप Ranchi News
कैदी लूट की एक घटना में शामिल था।

रांची, जासं। रांची के सदर अस्पताल से कोविड टेस्ट करवाने के दौरान आज एक कैदी फरार हो गया है। उसे नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है। बताया गया कि दो कैदियों को कोविड-19 टेस्ट जांच के लिए लाया गया था। इसी दौरान एक कैदी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार हुआ कैदी 2013 में हुई लूट की एक घटना में शामिल था। कैदी का नाम इमरान है। वह रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

नामकुम थाना पुलिस ने चोरी सहित अन्य मामले के आरोपी शेख इमरान एवं शेख इरफान को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस कोरोना जांच कराने के लिए सदर अस्पताल ले गई। यहां पुलिस की लापरवाही से शेख इमरान हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 24 नवंबर की देर रात शेख इमरान, शेख इरफान एवं इरशाद आलम लोवाडीह लक्ष्मीनगर में संतोष कुमार महतो के घर चोरी करने घुसे थे।

आवाज़ सुनकर संतोष उठे तो तीनों भागने लगे। भागने के दौरान शेख इमरान एवं शेख इरफान को पुलिस ने पकड़ा था। थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक बुददीलाल मुर्मू, जवान नीरज कुमार व अन्य जवान दोनों को कोरोना जांच कराने के लिए सदर अस्पताल ले गए थे। सदर अस्पताल में इमरान हथकड़ी खुलवाकर फरार हो गया। फरार इमरान पर टाटा से सूमो गाड़ी चोरी, बिजली का तार चोरी सहित कई थाना में चोरी का मामला दर्ज है।

बता दें कि जब से कोरोना वायरस का संक्रमण राज्‍य में फैला है, तब से प्रत्‍येक अपराधियों की कोरोना जांच की जा रही है। उन्‍हें जेल भेजे जाने से पूर्व कोविड जांच के लिए अस्‍पताल लाया जा रहा है। इस दरम्‍यान कई कैदी फरार हो चुके हैं। अस्‍पताल में प‍ुलिस की सुस्‍ती के कारण कैदी बड़े आराम से चकमा देकर फरार हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी