Ranchi News: रांची रेल मंडल में अधिकारियों ने खाई संविधान की शपथ

Ranchi News संविधान दिवस के अवसर पर मण्डल कार्यालय के सभा कक्ष में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रदीप गुप्ता एवं मण्डल के सभी अधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:44 PM (IST)
Ranchi News: रांची रेल मंडल में अधिकारियों ने खाई संविधान की शपथ
Ranchi News: रांची रेल मंडल में अधिकारियों ने खाई संविधान की शपथ

रांची, जासं: संविधान दिवस के अवसर पर मण्डल कार्यालय के सभा कक्ष में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ का सीधा प्रसारण किया गया।  जिसमें मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रदीप गुप्ता एवं मण्डल के सभी अधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया | इसके बाद रांची रेल मण्डल कार्यालय प्रांगण में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रदीप गुप्ता ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

प्रस्तावना शपथ के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रदीप गुप्ता , अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम एम पंडित , अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री सतीश कुमार, सभी शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रियम्बल वॉल (Preamble wall) पर अपने हस्ताक्षर किए | संविधान दिवस के अवसर पर मंडल के सभी कार्यालयों में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसके अंतर्गत मण्डल के कार्मिक विभाग द्वारा “प्रस्तावना एवं संविधान” विषय पर एक वेबीनार का भी आयोजन किया गया |

chat bot
आपका साथी