Ranchi News: गति सीमा का नहीं किया पालन को रद्द हो सकता है लाइसेंस इंटरसेप्टर की मदद से वाहनों पर रखी जाएगी नजर

Ranchi News हजारीबाग में जीटी रोड एनएच दो पर मौत की घाटी बन चुकी चौपारण की दनुआ घाटी पर दैनिक जागरण की मुहिम असरदार रही है। गुरुवार को करीब आठ महीने बाद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दैनिक जागरण के अभियान और दनुआ घाटी ही चर्चा में रही।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:06 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:06 PM (IST)
Ranchi News: गति सीमा का नहीं किया पालन को रद्द हो सकता है लाइसेंस इंटरसेप्टर की मदद से वाहनों पर रखी जाएगी नजर
Ranchi News: गति सीमा का नहीं किया पालन को रद्द हो सकता है लाइसेंस

रांची, जासं: हजारीबाग में जीटी रोड एनएच दो पर मौत की घाटी बन चुकी चौपारण की दनुआ घाटी पर दैनिक जागरण की मुहिम असरदार रही है। गुरुवार को करीब आठ महीने बाद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दैनिक जागरण के अभियान और दनुआ घाटी ही चर्चा में रही। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।

सबसे बड़ी पहल घाटी में वाहनों की गति सीमा निर्धारण को लेकर की गई है। दुर्घटनाएं नियंत्रित करने के लिए यहां दो दिनों के भीतर गति सीमा निर्धारित कर दी जाएगी। साथ ही वाहनों की गति जांचने-परखने के लिए इंटरसेप्टर की मदद ली जाएगी। तय गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। इसके अलावा ब्लाइंड मोड़ पर दोनों और कान्वेक्स मिरर लगाए जाएंगे। इससे विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों को चालक देख सकेंगे।

साथ ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर ब्लाइंड मोड़ की संख्या कम की जाएगी। सड़क के दोनों ओर मौजूद पेड़ों पर रिफलेक्ट टेपिंग की जाएगी। इससे दूर से वाहनों को पेड़ नजर आएंगे। गुरुवार को बैठक में एनएचएआइ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि करीब 2.5 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। जल्द ही घाटी क्षेत्र में विस्तृत रूप से काम भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता राकेश रोशन कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले घाटी क्षेत्र में साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। साथ ही घाटी क्षेत्र को दोबारा ब्लैक स्पॉट की सूची में शामिल करने को कहा। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने बैठक में सभी एजेंडों को रखा।

16 नवंबर से शुरू हुई थी दैनिक जागरण की मुहिम

घाटी क्षेत्र में लगातार होती दुर्घटनाओं के बाद दैनिक जागरण ने 16 नवंबर से मौत की घाटी शीर्षक से समाचारीय अभियान शुरू किया था। अभियान को आम लोगों का समर्थन मिला। बरही क्षेत्र के विधायक उमाशंकर अकेला, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने घाटी क्षेत्र से ब्लैक स्पॉट हटाए जाने पर ङ्क्षचता जाहिर की। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एनएचएआइ ने कार्य भी प्रारंभ कर दिया था।

chat bot
आपका साथी