नगर निगम खरीदेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, कब्रिस्तान में जेसीबी और श्मशान घाट में लकड़ी का भी करेगा इंतजाम

रांची नगर निगम ने सोमवार को ऑनलाइन स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की। गूगल मीट पर हुई इस बैठक में तय किया गया कि रांची नगर निगम नागरिक सुविधा फंड से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदेगी। ताकि नागरिकों को जरूरत पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:05 PM (IST)
नगर निगम खरीदेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, कब्रिस्तान में जेसीबी और श्मशान घाट में लकड़ी का भी करेगा इंतजाम
नगर निगम खरीदेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, कब्रिस्तान में जेसीबी और श्मशान घाट में लकड़ी का भी करेगा इंतजाम। जागरण

रांची, जासं । रांची नगर निगम ने सोमवार को ऑनलाइन स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की। गूगल मीट पर हुई इस  बैठक में तय किया गया कि रांची नगर निगम नागरिक सुविधा फंड से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदेगी। ताकि नागरिकों को जरूरत पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही श्मशान घाट में नगर निगम अपने फंड से लकड़ी खरीदेगी। ताकि लोगों के शवों का अंतिम संस्कार करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। शहर के सभी कब्रिस्तान में जेसीबी की मुफ्त व्यवस्था कराई जाएगी।

ताकि कब्र खोदने में नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक रांची नगर निगम में सोमवार को दोपहर में हुई। इस बैठक में सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। ऑक्सीजन सिलेंडर कितना खरीदा जाएगा और इसे किस तरह लाभुकों तक पहुंचाया जाएगा। इसका फैसला बाद में अधिकारी बैठक कर करेंगे। बैठक में तय हुआ है कि हर वार्ड में एक-एक सैनिटाइजिंग गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सैनिटाइजिंग गाड़ी किराए पर ली जाएगी। इसके अलावा नगर निगम दो एंबुलेंस भी खरीदने जा रहा है और दो छोटे वाहन भी खरीदे जाएंगे, जो कोरोना से लडने में मदद करें। सभी वार्ड कार्यालय में पेरासिटामोल और विटामिन सी के अलावा मल्टी विटामिन सी की गोली भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि गरीबों को बुखार खांसी होने पर उन्हें यह दवाएं मुफ्त बांटी जा सके।

सभी सुरक्षाकर्मियों को किट समेत सुरक्षा के सभी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सफाई कर्मियों को ₹2000 प्रति महीना की दर से मानदेय के अलावा रकम दी जाएगी। यह रकम उन्हें तब तक दी जाएगी जब तक कोरोना का संक्रमण काल बना रहेगा। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, स्थाई समिति की बैठक में अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी