छठ पूजा को लेकर तालाबों की सफाई में जुटा रांची नगर निगम, जोड़ा तालाब पहुंचे उप नगर आयुक्त

Ranchi News उप नगर आयुक्त शंकर यादव ने बताया कि शहर में जितने तालाब हैं सभी की सफाई कराई जाएगी। घाट की भी सफाई कराई जाएगी। अब से ही इसलिए सफाई शुरू कराई गई है ताकि एक बार होमवर्क हो जाए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 01:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:11 PM (IST)
छठ पूजा को लेकर तालाबों की सफाई में जुटा रांची नगर निगम, जोड़ा तालाब पहुंचे उप नगर आयुक्त
जोड़ा तालाब की सफाई करता मजदूर। जागरण

रांची, जासं। रांची नगर निगम ने छठ पूजा को लेकर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। तालाबों के घाट साफ किए जा रहे हैं। शनिवार को नगर निगम के अधिकारी जोड़ा तालाब पहुंचे और घाटों की सफाई कराई। निगम के उप नगर आयुक्त शंकर यादव ने बताया कि शहर में जितने तालाब हैं, सभी की सफाई कराई जाएगी। घाट की भी सफाई कराई जाएगी।

अब से ही इसलिए सफाई शुरू कराई गई है, ताकि एक बार होमवर्क हो जाए। छठ से पहले पुन: सफाई अभियान शुरू होगा। साथ ही दुर्गा पूजा को लेकर भी साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। सभी पंडालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंडालों के आसपास सुबह और शाम दो बार सफाई करने के निर्देश सफाई कर्मियों को दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी