रांची के 15 चौक-चौराहों का होगा सुंदरीकरण, नगर निगम ने निकाला टेंडर Ranchi News

Jharkhand News Ranchi Nagar Nigam Tender जो कंपनी टेंडर में हिस्सा लेगी उसे प्रत्येक चौक के सुंदरीकरण का प्रेजेंटेशन रांची नगर निगम कार्यालय में देना होगा। चौक-चौराहों का सुंदरीकरण करने वाली कंपनी संबंधित स्थल पर विज्ञापन लगा सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:51 PM (IST)
रांची के 15 चौक-चौराहों का होगा सुंदरीकरण, नगर निगम ने निकाला टेंडर Ranchi News
Jharkhand News, Ranchi Nagar Nigam Tender चौक-चौराहों का सुंदरीकरण करने वाली कंपनी संबंधित स्थल पर विज्ञापन लगा सकती है।

रांची, जासं। रांची नगर निगम राजधानी की सूरत बदलने की कवायद में जुट गया है। इसके लिए रांची के 15 चौक-चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। सुंदरीकरण की इस योजना में प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। जो कंपनी टेंडर में हिस्सा लेगी, उसे प्रत्येक चौक के सुंदरीकरण का प्रेजेंटेशन रांची नगर निगम कार्यालय में देना होगा।

इसके लिए संबंधित कंपनियां या संस्थान 27 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित चौक चौराहों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रांची नगर निगम कार्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद ही कंपनी का प्रेजेंटेशन मांगा जाएगा। इसके बाद ही संबंधित चौक के सुंदरीकरण का आवंटन संबंधित कंपनी को दिया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए निगम किसी भी तरह का भुगतान नहीं करेगा। लेकिन चौक चौराहों का सुंदरीकरण करने वाली कंपनी संबंधित स्थल पर विज्ञापन लगा सकती है।

संस्थान को विज्ञापन लगाने से पहले कंपनी को यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर उनकी अनुमति लेनी होगी। आवंटित चौक का रखरखाव चयनित संस्थान या कंपनी 3 साल तक के लिए करेगी। इसके लिए उन्हें 3 साल विज्ञापन प्रदर्शित करने का अधिकार भी दिया जाएगा। चयनित कंपनी या संस्थान का काम संतोषजनक होने पर निगम उसे एक साल का विस्तार भी देगा।

इन चौक चौराहों का होगा सुंदरीकरण

पिस्का मोड़ चौक, किशोरी यादव चौक, हिनू चौक, मेकान चौक, अंबेडकर चौक, सिरम टोली चौक, कर्बला चौक, दुर्गा सोरेन चौक, बूटी मोड़ चौक, जेल चौक, न्यूक्लियस मॉल चौक, कचहरी चौक, राज भवन चौक, लालपुर चौक‌ और डांगराटोली चौक।

chat bot
आपका साथी