रांची नगर निगम सभी वार्डों में बनवाएगा 6-6 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

राजधानी में रांची नगर निगम भूगर्भ जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने जा रहा है। रांची नगर निगम ने जो खाका तैयार किया है उसके तहत राजधानी के सभी वार्ड में 6-6 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:02 PM (IST)
रांची नगर निगम सभी वार्डों में बनवाएगा 6-6 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
रांची नगर निगम सभी वार्डों में बनवाएगा 6-6 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम। जागरण

रांची, जासं । राजधानी में रांची नगर निगम भूगर्भ जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने जा रहा है। रांची नगर निगम ने जो खाका तैयार किया है, उसके तहत राजधानी के सभी वार्ड में 6-6 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। इस तरह कुल 53 वार्डों में 318 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनेंगे। रांची नगर निगम यह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इसलिए बनवा रहा है, ताकि भूगर्भ जल स्तर को ऊंचा उठाया जा सके।

गौरतलब है रांची में भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे है। इस वजह से यहां कई डीप बोरिंग सूख गई हैं। डीप बोरिंग सूखने की वजह से पानी की किल्लत हो गई है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर भूगर्भ जलस्तर ऊंचा होता तो पानी की दिक्कत नहीं होती। पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए रांची नगर निगम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बैठाने का मन बनाया है।

इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग के साथ बैठक की गई है। यह बैठक रांची नगर निगम के नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई है। सभी पार्षदों से कहा गया है कि वह अपने अपने इलाके में वो भूमि चिन्हित कर लें। जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि रांची में भूगर्भ जल स्तर 8 से 10 मीटर तक नीचे चला गया है। अभी किशोरगंज इलाके के हालात बहुत खराब है। यहां कई घरों की बोरिंग सूख गए हैं। रांची नगर निगम के टैंकरों के सहारे लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

8196 अपार्टमेंट में नहीं लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

राजधानी के 8196 अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा है। नगर निगम के अधिकारी इस मामले में मंथन कर रहे हैं कि आखिर इन अपार्टमेंट तो मैं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कैसे लगाया जाए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अपार्टमेंट के मालिकों को नोटिस जारी करने की तैयारी हो रही है। जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया गया।

chat bot
आपका साथी