Jharkhand: रांची नगर निगम सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल को करेगा सम्मानित, कचरा निपटारा, इको फ्रेंडली रंगों का प्रयोग और कोविड-19 के पालन से अंक होंगे निर्धारित

रांची नगर निगम सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में Jharkhand कोविड-19‌ की गाइडलाइंस का पालन करने पंडाल से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निपटारा करने और पंडाल में इको फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करने वाले पूजा पंडाल को सम्मानित किया जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:40 PM (IST)
Jharkhand: रांची नगर निगम सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल को करेगा सम्मानित, कचरा निपटारा, इको फ्रेंडली रंगों का प्रयोग और कोविड-19 के पालन से अंक होंगे निर्धारित
कचरा निपटारा, इको फ्रेंडली और कोविड-19 के पालन को देखते हुए रांची नगर निगम पंडालों को सम्मानित करेगा।

रांची, जासं। रांची नगर निगम सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में कोविड-19‌ की गाइडलाइंस का पालन करने, पंडाल से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निपटारा करने और पंडाल में इको फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करने वाले पूजा पंडाल को सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 70 अंकों की होगी। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक 20 नंबर बेहतर ढंग से प्रसाद वितरण, पूजा सामग्री संग्रहण और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने पर दिए जाएंगे। इसके अलावा, कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने पर 10 अंक मिलेंगे।

पूजा स्थल पर गीले कचरे के लिए अलग कूड़ेदान रखने पर 5 अंक और सूखे कचरे के लिए अलग कूड़ेदान रखने पर 5 अंक दिए जाएंगे। साथ ही 10 अंक गीला व सूखा कचरा अलग अलग कूड़ेदान में डंप करने पर दिए जाएंगे। इसी तरह 10 अंक मूर्ति एवं पूजा स्थल पर साज-सज्जा के लिए इको फ्रेंडली रंगों के इस्तेमाल पर और 10 अंक मूर्ति विसर्जन के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने पर मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पंडालों की समितियों को रांची नगर निगम प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करेगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए रांची नगर निगम ने एक कमेटी का गठन किया है।

सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सिटी मैनेजर आफताब आलम, सौरभ कुमार, अनिल कुमार गुप्ता और वीरेंद्र कुमार को भी इस कमेटी में रखा गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी और फिर एक समारोह आयोजित कर उसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले पंडालों की पूजा समितियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रांची नगर निगम ने प्रतियोगिता की निगरानी के लिए जो टीम बनाई है वह टीम दुर्गा पूजा के दौरान घूम घूम कर पंडालों पर नजर रखेगी। पंडाल में नियमों का उल्लंघन होता पाया गया तो उसके अंक काट लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी