Ranchi Municipal Corporation: गिफ्ट डीड की जमीन खाली कराने को नगर निगम तैयार, कराई गई माईकिंग

Ranchi Municipal Corporation रांची नगर निगम(Ranchi Municipal Corporation) ने गिफ्ट डीड(Gift Deed) में मिली जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का अभियान(Campaign) शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को माइकिंग(Miking) कराई गई है। रांची नगर निगम का टाउन प्लानिंग सेक्शन(Town Planning Section) बिल्डरों की सूची तैयार कर रहा है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:47 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:47 PM (IST)
Ranchi Municipal Corporation: गिफ्ट डीड की जमीन खाली कराने को नगर निगम तैयार, कराई गई माईकिंग
Ranchi Municipal Corporation: गिफ्ट डीड की जमीन खाली कराने को नगर निगम तैयार, कराई गई माईकिंग

रांची(जासं)। Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम(Ranchi Municipal Corporation) ने गिफ्ट डीड(Gift Deed) में मिली जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का अभियान(Campaign) शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को माइकिंग(Miking) कराई गई है। रांची नगर निगम का टाउन प्लानिंग सेक्शन(Town Planning Section) ऐसे बिल्डरों की सूची तैयार कर रहा है। टाउन प्लानिंग सेक्शन का कहना है कि सूची तैयार करने का काम चल रहा है। सूची पूरी हो जाने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। सूची का काम पूरी होने के बाद संबंधित बिल्डरों को नोटिस भी दी जाएगी। अभी सूची को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम(Municipal Corporation) को जमीन देने के बाद भी कर कब्जा लिया।

गिफ्ट डीड की वह जमीन होती है जिसे नगर निगम नक्शा पास करते वक्त बिल्डर से लेता है। बिल्डर(Builder) को बताया जाता है कि सड़क चौड़ी करने के लिए उसकी जमीन की जरूरत है। अगर किसी इलाके में सड़क 8 फीट चौड़ी है और उसे 14 फीट चौड़ा करना है। तो दोनों तरफ से 3-3 फीट जमीन गिफ्ट कराई जाती है।

गिफ्ट डीड की जमीन छोड़ने का किया वादा, पूरा नहीं किया:

बिल्डरों ने गिफ्ट डीड की जमीन छोड़ने का वादा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ जमीनों पर पहले से ढांचा खड़ा रहता है। बिल्डर कहता है कि इसे हटा लिया जाएगा। नक्शे में भी इस बात का जिक्र रहता है कि नई इमारत बनने के बाद इस पुरानी इमारत को तोड़ दिया जाएगा। लेकिन लोग ऐसा नहीं करते इसीलिए यह अभियान चलाने की जरूरत पड़ी है।

निगम ने तोड़ा तो वसूला जाएगा खर्च:

रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि गिफ्ट डीड पर कब्जा करने वाले बिल्डरों और अन्य लोगों को नोटिस दी जाएगी। नोटिस के बाद उन्हें हफ्ते भर की मोहलत भी दी जाएगी कि वह गिफ्ट डीड पर बने किसी भी तरह के निर्माण को हटा लें। उनके द्वारा निर्माण नहीं हटाए जाने पर नगर निगम इसे हटाएगा और फिर इसे तोड़ने का खर्च भी वसूलेगा। यह खर्च प्रति घंटे के हिसाब से वसूला जाएगा। रांची नगर निगम के अधिकारी इस बात का भी आकलन कर रहे हैं कि किस गिफ्ट डीड की जमीन पर बने ढांचे को तोड़ने के लिए संबंधित बिल्डर से प्रति घंटे कितने की वसूली की जाए।

कई साल से है गिफ्ट डीड की जमीन पर कब्जा:

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि गिफ्ट डीड की जमीन पर कई साल से लोगों का कब्जा है। जिसने जब भी इमारत बनाई है, तभी से गिफ्ट डीड की जमीन भी घेर ली है। इससे सड़क संकरी हो गई और यातायात पर भी असर पड़ा। नगर निगम के वर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार की नजर इस पर गई और उन्होंने इस अभियान को शुरू करने का फैसला लिया। यातायात को सुचारू रखने और सड़क चौड़ीकरण के लिए गिफ्ट डीड की जमीन खाली कराना जरूरी है। लोगों ने खुद वादा किया था कि वह इस जमीन को खाली कर देंगे। लेकिन उन्होंने पूरा नहीं किया इसीलिए रांची नगर निगम अब अभियान चला रहा है।

chat bot
आपका साथी