रांची नगर निगम ने रातू रोड में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रातू रोड पर आकाशवाणी के पास से निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सात ट्रैक्टर बालू और सात ट्रैक्टर गिट्टी जब्त किया। बिल्डिंग मेटेरियल जब्त करने के लिए रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अफसर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे थे।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 05:49 PM (IST)
रांची नगर निगम ने रातू रोड में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
रांची नगर निगम ने मेन रोड और रातू रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

रांची,जासं। रांची नगर निगम ने सोमवार को मेन रोड और रातू रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रातू रोड पर आकाशवाणी के पास से निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सात ट्रैक्टर बालू और सात ट्रैक्टर गिट्टी जब्त किया। बिल्डिंग मेटेरियल जब्त करने के लिए रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अफसर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे थे। अभियान शुरू होते ही रातू रोड पर अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

कई दुकानदार अपनी दुकानें समेट कर चलते बने। जिन लोगों ने बिल्डिंग मेटेरियल डंप किया था, वह मेटेरियल नहीं समेट सकते थे। इसलिए नगर निगम ने बिल्डिंग मेटेरियल डंप करने वालों पर जुर्माना लगाया और उनके बिल्डिंग मटेरियल जब्त करना शुरू किया। इसका लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन इस विरोध का नगर निगम के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा।

सिटी मैनेजर अंबुज सिंह ने बताया कि बिल्डिंग मेटेरियल जब्त करने का यह अभियान लगातार चलता रहेगा। रातू रोड के बाद नगर निगम की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मेन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सर्जना चौक से लेकर डेली मार्केट तक सड़क के दोनों तरफ दुकान सजाए बैठे लोगों का सामान जब्त किया गया। जो भी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े किए गए थे,उनसे भी जुर्माना वसूला गया और तकरीबन दर्जन भर वाहनों को निगम की गाड़ी में लाकर अपर बाजार के बकरी बाजार स्थित स्टोर भेजा गया।

chat bot
आपका साथी