Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम की बोर्ड की बैठक 27 को, 24 प्रस्तावों पर हाेगी चर्चा

Ranchi Municipal Corporation Meeting Jharkhand News माना जा रहा है कि इस बार की बोर्ड मीटिंग भी हंगामेदार रहेगी। बैठक में झारखंड नगरपालिका जल कार्यभार और जल संयोजन नियमावली को पास कराया जाएगा। अवैध घर तोड़े जाने के मामले को भी बोर्ड मीटिंग में रखा गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:18 PM (IST)
Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम की बोर्ड की बैठक 27 को, 24 प्रस्तावों पर हाेगी चर्चा
Ranchi Municipal Corporation Meeting, Jharkhand News माना जा रहा है कि इस बार की बोर्ड मीटिंग भी हंगामेदार रहेगी।

रांची, जासं। रांची नगर निगम की बोर्ड की बैठक 27 सितंबर को होगी। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के दफ्तर से सभी वार्ड पार्षदों को बोर्ड की बैठक का एजेंडा भेज दिया गया है। बोर्ड की बैठक में 24 एजेंडे फिलहाल शामिल किए गए हैं। इसमें साफ सफाई के काम के लिए चयनित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी मंथन शामिल है। झारखंड नगरपालिका जल कार्यभार और जल संयोजन नियमावली को भी बैठक में पास कराया जाएगा। हालांकि इसे लेकर पिछली बार मेयर और अन्य वार्ड पार्षदों में खींचतान हो गई थी।

माना जा रहा है कि इस बार की बोर्ड मीटिंग भी हंगामेदार रहेगी। सहायक अभियंता शिव शंकर कुमार की संविदा अवधि विस्तार के संबंध में भी चर्चा को प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसके अलावा विवेकानंद सरोवर बड़ा तालाब में लगे 10 कुशल मजदूरों को कुशल श्रेणी के अंतर्गत डेढ़ साल तक के लिए काम पर रखने संबंधी प्रस्ताव भी पास होगा। इस बार रांची में अवैध घर तोड़े जाने के मामले को भी बोर्ड मीटिंग में रखा गया है। इस पर भी मंथन किया जाएगा कि इसका हल कैसे निकले।

इसके अलावा साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, एनयूएलएम आदि पर भी चर्चा होगी। रांची नगर निगम के प्रमुख स्थलों पर जो भी जमीन है, उसकी घेराबंदी कर उस पर बोर्ड लगाने के प्रस्ताव पर भी निर्णय होगा। रांची नगर निगम के तहत पड़ने वाले नदी व तालाब से 15 मीटर के अंतर्गत दायरे में जमीन पर बने भवनों को तोड़ने की नियमावली को संशोधित करने के प्रस्ताव को राज्य सरकार को भेजने पर भी चर्चा इसमें शामिल है।

chat bot
आपका साथी