MP संजय सेठ ने JMM की बदलाव रैली पर कसा तंज, 5000 क्षमता वाले मैदान में जुटा ली 3 लाख की भीड़ Political Updates

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बदलाव रैली की खिल्ली उड़ाते हुए संजय सेठ ने कहा कि पांच हजार की भीड़ वाले मैदान में तीन लाख की भीड़ जुटाने का दावा पूरी तरह से फेल साबित हुआ।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 09:45 PM (IST)
MP संजय सेठ ने JMM की बदलाव रैली पर कसा तंज, 5000 क्षमता वाले मैदान में जुटा ली 3 लाख की भीड़ Political Updates
MP संजय सेठ ने JMM की बदलाव रैली पर कसा तंज, 5000 क्षमता वाले मैदान में जुटा ली 3 लाख की भीड़ Political Updates

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने झामुमो की बदलाव रैली पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय सेठ ने कहा कि जनता को अब भटकाव नहीं, स्थिरता और विकास चाहिए। शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बदलाव रैली की खिल्ली उड़ाते हुए संजय सेठ ने कहा कि पांच हजार की भीड़ वाले मैदान में तीन लाख की भीड़ जुटाने का दावा पूरी तरह से फेल साबित हुआ।

संजय सेठ ने सवाल उठाया कि झामुमो प्रदेश में आखिर किस तरह का बदलाव करना चाहता है? एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य को लूटा गया, क्या यही बदलाव चाहिए? सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर 16 जमीन की रजिस्ट्री की गई। हरमू में गरीब आदिवासियों की जमीन कौड़ी के भाव खरीदकर आदिवासी जमीन मालिकों को और गरीब बनाना, झारखंड में ऐसा बदलाव चाहते हैं हेमंत। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार के लोग विधायक, सांसद बने और बेटा मुख्यमंत्री बने और फिर झारखंड के महापुरुषों को भुलाकर सोरेन परिवार अपने दादा-दादी के नाम पर सोना-सोम्ब्रम धोती साड़ी योजना चलाए। क्या परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले इसी बदलाव की बात हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

संजय सेठ ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंडी भाषा को जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) की परीक्षा से हटाया था। आखिर उन्हें झारखंडी भाषा से इतनी चिढ़ क्यों है। कहा, हेमंत सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए एक भी निर्णय नहीं लिया। यहां तक की बेटियों के लिए चल रही लक्ष्मी लाडली योजना को भी बंद कर दिया। जबकि, हमारी सरकार ने किस तरीके से महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया, यह जनता जानती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में 65 प्लस सीटें देकर जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार राज्य में स्थापित करेगी और झामुमो जैसी परिवारवाद से ग्रस्त पार्टियों को एक बार फिर लोकसभा चुनाव की तरह नकार देगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

भानु बड़ाइक कांग्रेस में हुए शामिल

भानु प्रताप बड़ाइक ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थामा लिया। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के समक्ष उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पुष्पा देवी और रवि शंकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

chat bot
आपका साथी