अनजान युवक से दिल लगा बैठी नाबालिग लड़की, पुलिया के नीचे ले जाकर किया गंदा काम...

Ranchi Jharkhand Crime News राजधानी रांची में बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि रांची पेटरवार निवासी अरविंद हेमब्रम नामक युवक उसे घर से बहला-फुसला कर घुमाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर जबर्दस्‍ती दुष्कर्म किया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:59 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:49 PM (IST)
अनजान युवक से दिल लगा बैठी नाबालिग लड़की, पुलिया के नीचे ले जाकर किया गंदा काम...
Ranchi, Jharkhand Crime News बीआईटी मेसरा इलाके की एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने गंदा काम किया।

रांची, जासं। Ranchi, Jharkhand Crime News राजधानी रांची में बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 24 फरवरी रात 10 बजे की है। पीड़िता रिंग रोड निर्माण कार्य में लेबर का काम करती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रांची, पेटरवार निवासी अरविंद हेमब्रम नामक युवक उसे घर से बहला-फुसला कर घुमाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर जबर्दस्‍ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, घटना के बाद से आरोपित फरार बताया गया है। पुलिस दुष्‍कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घर के नजदीक पुलिया के नीचे ले जाकर किया दुष्कर्म

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि रात में आरोपित घर से बुलाया। इसके बाद घुमने के बहाने घर से थोड़ी दूर ले गया। घर से दूर जाते ही जबर्दस्‍ती करने लगा। विरोध के बावजूद घसीटकर पुलिया के नीचे ले गया जहां जान मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता वापस अपने घर लौटी और इसकी जानकारी परिजनों को दी। 

मुकेश की हत्या में मंगेतर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर परिजनों ने जताया शक

राजधानी में एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की हत्या को 24 घंटे के ज्यादा समय बीत गए हैं लेकिन अपराधी गिरफ्त से दूर है। पुलिस के आला अधिकारी भी मामले में मुंह खोलने से कतरा रहे हैं। गोंदा में दंपत्ति की हत्या में जहां पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है वहीं, डोरंडा में मुकेश यादव की हत्या भी पहेली बनी हुई है। पुलिस शक के आधार पर आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि, अभी तक कुछ ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है।

मंगेतर से भी हो सकती है पूछताछ

बता दें कि शुक्रवार को गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड के तितली टोली में एक बंद कमरे से दंपत्ति तेतरू पाहन और लखिया देवी का शव बरामद हुआ था। जबकि डोरंडा के फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी मुकेश यादव की तब गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वो अपनी मंगेतर से मिलने कोलकाता जाने के लिए घर से निकला था। लव ट्राइएंगल और पैसे के लेनदेन हत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही पुलिस ने मृतक मुकेश यादव के बड़े भाई राजेश यादव के बयान पर डोरंडा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। पुलिस फिलहाल मामले को लव ट्राइएंगल और पैसे की लेनदेन में हत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वो नशे के अवैध कारोबार से भी जुड़ा था। एक संभावना यह भी जतायी जा रही है कि पैसे के लेनदेन में उसकी हत्या कर दी गई हो। जबकि परिजनों का मुकेश के मंगेतर का एक्सब्वॉय फ्रेंड पर शक है। मुकेश की मंगेतर कोलकाता में नौकरी करती है। जरूरत पड़ी तो मंगेतर से भी हो सकती है पूछताछ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केस को सुलझाने के लिए जरूरत पड़ी तो मृतक की मंगेतर से भी पूछताछ होगी। पुलिस फिलहाल मृतक का कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। साथ ही, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

दंपती का कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस, जमीन हड़पने की नीयत से हत्या हो सकती है वजह

कांके थाना क्षेत्र के काेंगे निवासी 45 वर्षीय तेतरू पाहन और 40 वर्षीय पत्नी लखिया देवी की हत्या में जमीन विवाद सामने आ रहा है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जमीन हड़पने की नीयत से योजनाबद्ध तरीके से दंपत्ति की हत्या की गई है। जिस प्रकार से हत्या की गई इससे प्रतीत होता है कि हत्या को एक नहीं बल्कि कई लोग मिलकर अंजाम दिया है। संभावना जतायी जा रही है दोनों पति-पत्नी को पहले शराब पिलायी गई फिर हत्या की गई। हालांकि, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कर रही है। हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस दंपत्ति के मोबाइल कॉल का डिटेल्स खंगाल रही है। इसके लिए तकनीकी सेल का भी मदद लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी