Jharkhand Weather Update: शनिवार के बाद तीन दिनों तक हो सकती है बारिश, जानें मौसम में कैसे होगा बदलाव

Jharkhand Weather Update रांची में बुधवार की सुबह हल्का कुहरा छाया है। साथ में हल्की हवा चलने से लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। मौसम में शनिवार 27 नवंबर से बड़ा बदलाव आने की संभावना है। दो - तीन दिनों तक बारिश होने की भी संभावना है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:29 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:29 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: शनिवार के बाद तीन दिनों तक हो सकती है बारिश, जानें मौसम में कैसे होगा बदलाव
रांची में शनिवार के बाद दो से तीन दिनों तक बारिश होने की भी संभावना है।

रांची, जासं।  राजधानी रांची में बुधवार की सुबह हल्का कुहरा छाया है। साथ में, हल्की हवा चलने से लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। वहीं शहर में आद्रता का स्तर 70 प्रतिशत के आसपास है। आज दिन में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि शाम में एक बार फिर से कनकनी बढ़ने की संभावना है। जबकि रात में ओस गिरेगा। मौसम विभाग के अऩुसार राजधानी के मौसम में शनिवार 27 नवंबर से बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इसके कारण शनिवार के बाद दो से तीन दिनों तक बारिश होने की भी संभावना है।

इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 12डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव के क्षेत्र बना हुआ है। इसके 48 घंटों में चक्रवात का रूप लेने की संभावना है। इसके बाद ये बंगाल और उड़ीसा के तटीय क्षेत्र के तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राज्य के दक्षिणी जिले सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में इसके कारण तेज बारिश हो सकती है।

हालांकि अभी तक मौसम विभाग के द्वारा अगले पांच दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि मौसम विभाग के द्वारा लोगों को सलाह दी गयी है कि वो इन चार दिनों के दौरान अपने खेत में पड़े अपने धान की फसल को काटकर सूखे स्थान पर रख लें। इसके साथ ही ठंड के दिनों में लगने वाली सब्जियों की हल्की सिंचाई करते रहें। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।

शहर         अधिकतम तापमान            न्यूनतम तापमान

रांची                 28.4                          16.4

जमशेदपुर        32.0                          19.0

मेदिनीनगर       30.3                           17.9

chat bot
आपका साथी