Jharkhand Weather Update: 12 डिग्री पहुंचा रांची का न्यूनतम तापमान, जानें छठ के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

Jharkhand Weather Update रांची में मंगलवार की सुबह मौसम साफ है। हल्की हवा के कारण कनकनी और ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। हालांकि शाम में ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 07:45 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: 12 डिग्री पहुंचा रांची का न्यूनतम तापमान, जानें छठ के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी, छठ पूजा के दिन शाम 05. 07 में सूर्यास्त होगा होगा। ।

रांची, जासं।  राजधानी रांची में मंगलवार की सुबह मौसम सामान्य रूप से साफ है। हल्की हवा के कारण कनकनी और ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। हालांकि शाम में एक बार फिर से ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को शहर के न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जबकि कांके में तापमान 12डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

छठ अर्घ्य के वक्त खिली रहेगी धूप

छठ के अर्घ्य के दिन धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रांची में दस नवंबर के दिन शाम के अर्घ्य के समय मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना नहीं है। वहीं सुबह के अर्घ्य के समय व्रतियों को हल्के कोहरा के कारण सूर्य का थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि दोनों ही दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि इसके बाद शनिवार और रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। इसके कारण ठंड में अचानक से वृद्धि होने की संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर, चाईबासा और पाकुर में 30.8डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

10 को सूर्यास्त और 11 को सूर्योदय का वक्त

शहर सूर्यास्त(10 नवंबर) सूर्योदय(11 नवंबर)

रांची 05.07शाम 06.00सुबह

जमशेदपुर 05.04शाम 05.56सुबह

मेदिनीनगर 05.10शाम 06.06सुबह

बोकारो 05.02शाम 05.58सुबह

चाईबासा 05.05शाम 05.57सुबह

देवघर 04.58शाम 05.56सुबह

दुमका 04.57शाम 05.54सुबह

गिरिडीह 05.00शाम 05.57सुबह

chat bot
आपका साथी