रांची में कुएं में मिला युवक का शव, दूसरे ने फंदे से झूलकर की आत्‍महत्‍या Ranchi News

Ranchi Jharkhand News मौके पर धुर्वा थाना की पुलिस पहुंच चुकी है। शव को कुएं से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:26 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:26 AM (IST)
रांची में कुएं में मिला युवक का शव, दूसरे ने फंदे से झूलकर की आत्‍महत्‍या Ranchi News
रांची में कुएं में मिला युवक का शव, दूसरे ने फंदे से झूलकर की आत्‍महत्‍या Ranchi News

तुपुदाना (रांची), जासं। रांची के तुपुदाना इलाके में आज सुबह दो युवकों की मौत की खबर आई। एक ने फंदे से झूलकर आत्‍महत्‍या कर ली। वहीं दूसरे युवक का शव कुएं में मिला है। पहली घटना धुर्वा थाना क्षेत्र की है। यहां नर्स कॉलोनी स्थित अपने ही आवास के परिसर में स्थित कुएं से मुन्ना बड़ाइक नामक युवक का शव मिला है। मुन्ना बड़ाइक पेशे से टेंपो चालक था। पिछले 2 दिनों से वह लापता था। ऐसा परिजनों ने बताया है। मौके पर धुर्वा थाना की पुलिस पहुंच चुकी है। शव को कुएं से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी घटना भी धुर्वा थाना क्षेत्र की है। यहां के सखुआ बागान निवासी मनोज कुमार उम्र (40) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मनोज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक मनोज की पत्नी की 3 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन बेटों के साथ घर पर रहता था। जानकारी के अनुसार मनोज रात में खाना खाकर सोया था। सुबह जब उठा तो देखा कि मनोज फांसी लगा कर झूल चुका था। मामले की जानकारी पड़ोस के लोगों को दी गई। धुर्वा पुलिस सूचना पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी चल रही है। मृतक मनोज कुमार शादी विवाह एवं अन्य आयोजनों में हलवाई मिस्त्री का काम करता था। उसी से उसकी जीविका चलती थी।

chat bot
आपका साथी