जनानी को पीटकर मर्दानगी दिखा रहा ये वर्दीवाला... युवतियों ने लगाए संगीन आरोप...

Ranchi News Jharkhand News रांची के बरियातू इलाके के मंडा बगीचा के पास जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष की लड़कियों ने पुलिसकर्मी सहित उसके परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाया। बताया है कि दिलीप तिर्की नाम के पुलिसकर्मी सहित अन्य ने मारपीट की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:05 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:18 AM (IST)
जनानी को पीटकर मर्दानगी दिखा रहा ये वर्दीवाला... युवतियों ने लगाए संगीन आरोप...
Ranchi News, Jharkhand News: रांची के बरियातू थाने में आलोंका तिर्की ने शिकायत दर्ज कराई गई है।

रांची,जासं। Ranchi News, Jharkhand News राजधानी रांची के बरियातू इलाके के मंडा बगीचा के पास जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की लड़कियों ने पुलिसकर्मी सहित उसके परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसमें बताया है कि दिलीप तिर्की नाम के पुलिसकर्मी सहित अन्य ने मारपीट की है। इसे लेकर आलोंका तिर्की की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि दूसरे पक्ष से दिलीप तिर्की ने भी बरियातू थाने में मारपीट का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन पर जांच शुरू कर दी है।

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बरामद कर किशोरी को परिजनों के किया हवाले

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सोमवार को एक किशोरी को बरामद किया है। रांची के बेड़ो की रहने वाली यह किशोरी रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर भटक रही थी। उससे पूछा गया तो उसने जवाब देने में आनाकानी की। बाद में बताया कि वह घर से नाराज होकर आ गई है। इसके बाद आरपीएफ ने परिजनों को बुलाया और किशोरी को उनके हवाले कर दिया।

मृत रेलकर्मी की पत्नी और बेटा भी कोरोना पाजिटिव, सदर में भर्ती

रांची रेल मंडल के कार्मिक विभाग में कार्यरत एक रेल कर्मी की हफ्ते भर पहले कोरोना से मौत हो गई थी। अब उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही नहीं, मृत रेल कर्मी के भाई भी कोरोना पाजिटिव हैं। उनका आर्किड में इलाज चल रहा है। रेल कर्मी की बहन की रविवार को रिम्स में कोरोना से मौत हो गई थी।

इस तरह, कोरोना की वजह से रेल कर्मी का पूरा परिवार परेशाान है। रेल कर्मी की मां का भी पखवारा भर पहले सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। रेल कर्मी की मौत के बाद रांची रेल मंडल के कर्मियों में काफी डर का माहौल है। रेलवे ने आदेश जारी कर सभी रेल कर्मियों को कोविड के दिशा निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही रांची रेल मंडल में चौकसी बढ़ा दी गई है।

दफ्तरों को तीन बार साफ करने का निर्देश जारी किया गया है। बिना मास्क किसी को अंदर नहीं आने देने को कहा गया है। बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सैनीटाइजर का प्रयोग करने को कहा जा रहा है। साथ ही सभी रेल कर्मियों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी