रांची के नामकुम में सुबह-सुबह मिले 2 शव, इलाके में सनसनी Ranchi News

Ranchi Jharkhand News ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। एक शव नदी में मिला वहीं दूसरा शव रेलवे लाइन के किनारे मिला है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:18 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 01:48 PM (IST)
रांची के नामकुम में सुबह-सुबह मिले 2 शव, इलाके में सनसनी Ranchi News
रांची के नामकुम में सुबह-सुबह मिले 2 शव, इलाके में सनसनी Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के नामकुम इलाके में आज सुबह-सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की हत्‍या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। एक शव नदी में मिला, वहीं दूसरा शव रेलवे लाइन के किनारे मिला है।

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

रांची जिले के नामकुम के हहाप सिंगर सराय के रहने वाले चंदरु मुंडा का शव बेड़ाडीह नदी से बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। अब तक शव को नदी से नहीं निकाला जा सका है। मौके पर ही युवक की बाइक पड़ी मिली है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव नदी में डाल दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस के आने के बाद ही शव को नदी से निकालने का काम शुरू हुआ। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

रिक्शा चालक की हत्या, रेलवे लाइन के समय मिली लाश

रांची के नामकुम रेलवे लाइन के समीप एक रिक्शा चालक की लाश मिली है। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि धारदार हथियार से मारकर व्यक्ति की हत्या की गई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मरने वाले का नाम अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी