कुल्हाड़ी से काटकर पत्‍नी की हत्या, ग्रामीणों ने पति को बनाया बंधक Ranchi News

Ranchi Jharkhand News मृतक महिला का नाम नंदिया देवी बताया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:40 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 04:23 PM (IST)
कुल्हाड़ी से काटकर पत्‍नी की हत्या, ग्रामीणों ने पति को बनाया बंधक Ranchi News
कुल्हाड़ी से काटकर पत्‍नी की हत्या, ग्रामीणों ने पति को बनाया बंधक Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातु सोगोद गांव में एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में गांव के लोगों ने महिला के पति को बंधक बना लिया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। मृतक महिला का नाम नंदिया देवी बताया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।

वह इसके लिए महिला के पति करम मुंडा को आरोपी मान रहे हैं। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया था। ग्रामीणों ने उसे ढूंढ कर पकड़ लिया है। पुलिस ने पति को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हथियार की बरामदगी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: जाको राखे साइयां, मार सके न कोई... नवजात शिशु को जिंदा दफना दिया, रोने की आवाज सुन राहगीर ने बचाई जान

chat bot
आपका साथी