Durga Puja 2020: दुर्गा पूजा में कहीं कन्‍या पूजन तो कहीं शस्‍त्र पूजन, देखिए खास तस्‍वीरें

Ranchi Durga Puja पूजा पंडालों में लोग मां दुर्गा के दर्शन कर निहाल हो रहे हैं। आज महानवमी है। इस अवसर पर आज कई जगह नवमी का पूजन किया जा रहा है। साथ ही कई जगहों पर कन्‍या पूजन और शस्‍त्र पूजन भी किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:49 PM (IST)
Durga Puja 2020: दुर्गा पूजा में कहीं कन्‍या पूजन तो कहीं शस्‍त्र पूजन, देखिए खास तस्‍वीरें
रांची में शस्‍त्र पूजन करते पंडित। जागरण

रांची, जासं। दुर्गा पूजा यानि दशहरा की चारों ओर धूम है। लोग पूजा के उल्‍लास में डूबे हुए हैं। रांची के प्रत्‍येक गली में पूजा का भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है। पूजा पंडालों में लोग मां दुर्गा के दर्शन कर निहाल हो रहे हैं। आज महानवमी है। इस अवसर पर आज कई जगह नवमी का पूजन किया जा रहा है। साथ ही कई जगहों पर कन्‍या पूजन और शस्‍त्र पूजन भी किया जा रहा है। रांची के जैप में नवमी पर शस्त्र पूजन किया जा रहा है। पंडित ने यहां शस्‍त्रों की पूजा की। इसके अलावा जैप में कन्‍या पूजन भी किया गया। महिलाओं ने 9 कन्या पूजन किया। आइए देखते हैं खास तस्‍वीरें...

chat bot
आपका साथी