Durga Puja 2020: मां दुर्गा के दर्शन व अष्टमी पूजन के लिए उमड़ी भीड़

Ranchi Durga Puja अक्षय सुहाग व परिवार की सलामति के लिए महिलाएं खोइंछा भर रहीं हैं। परंपरानुसार नवरात्र की अष्टमी व नवमी तिथि को सुहागन महिलाएं अक्षय सुहाग की कामना से माता को सुहाग की वस्तुएं चढ़ाती हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:36 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:39 AM (IST)
Durga Puja 2020: मां दुर्गा के दर्शन व अष्टमी पूजन के लिए उमड़ी भीड़
दुर्गा माता की पुष्पांजलि के लिए कतार में लगे भक्त। जागरण

रांची, जासं। पट खुलने के बाद दो दिनों तक जहां पंडाल खाली थे, वहीं शनिवार को अष्टमी पूजन तथा मां दुर्गे के दर्शन के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही हैं। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में लंबी कतारें लगी हैं। पंडाल के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। महिलाएं बाहर से ही पूजा कर रही हैं। खासकर खोइंछा भरने वाली महिलाओं की तादाद ज्यादा है।

परंपरानुसार नवरात्र की अष्टमी व नवमी तिथि को सुहागन महिलाएं अक्षय सुहाग की कामना से माता को सुहाग की वस्तुएं चढ़ाती हैं। मोरहाबादी स्थित गीतांजलि दुर्गा पूजा समिति, कोकर दुर्गा पूजा एवं अन्य पंडालों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। कोकर इलाके में माता को पुष्पांजलि देने के लिए सैकड़ों की भी कतार लग गई।

chat bot
आपका साथी