फिट इंडिया फ्रीडम रन में रांची डीआरएम, निक्‍की, सलीमा ने रेल कर्मियों के साथ लगाई दौड़

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के अंतर्गत हटिया स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम से शनिवार सुबह सात बजे दौड़ का आयोजन किया गया। रांची मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में रेल क‍र्मियों ने इस दौड़ में हिस्‍सा लिया। सलीमा टेटे व निक्‍की प्रधान शामिल रहीं।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 09:26 AM (IST)
फिट इंडिया फ्रीडम रन में रांची डीआरएम, निक्‍की, सलीमा ने रेल कर्मियों के साथ लगाई दौड़
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के अंतर्गत आयोजित दौड़ में रेलवे डीआरएम ने हिस्‍सा लिया। जागरण

रांची,जासं। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के अंतर्गत हटिया स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम से शनिवार सुबह सात बजे दौड़ का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 13 अगस्त से दो अक्‍टूबर महात्मा गांधी की जयंती तक स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। रांची मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में रेल क‍र्मियों ने इस दौड़ में हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्‍य एवं टोक्‍यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्‍व करने वाली सलीमा टेटे व निक्‍की प्रधान शामिल रहीं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सभी को रोजाना कम से कम आधा घंटा वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, योग या किसी भी तरह का शारीरिक व्यायाम करने पर जोर दिया। लोगों को अपने शरीर को फिट रखने की सलाह दी। दौड़ में अपर मंडल रेल प्रबंधक ( परिचालन ) एमएम पंडित, अपर मंडल रेल प्रबंधक ( इंफ्रा ) सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जीसी हेंब्रम, वरिष्ठ मंडल अभियंता ( समन्वय ) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीडा अधिकारी अवनीश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ( सामान्य ) कुलदीप कुमार, भूत पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमराय टेटे, भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, एवं अन्य अधिकारियों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

महिला खिलाड़ियों ने किया उत्‍साहित

कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्‍य एवं टोक्‍यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्‍व करने वाली सलीमा टेटे व निक्‍की प्रधान ने लोगों को उत्‍साहित किया। कहा कि स्‍वस्‍थ और सेहतमंद भारत का सपना पूरा करने के लिए सबको अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि‍ हम नियमित रूप से योगाभ्‍यास करें। नियमित व्‍यायाम करें।

chat bot
आपका साथी