रांची में हुए डबल मर्डर मामले में रिश्तेदारों पर ही शक Ranchi News

रांची के कांके रोड स्थित तितली टोली में बीते 26 फरवरी को हुई डबल मर्डर के मामले में जमीन विवाद की वजह सामने आ रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि दंपति के हिस्से में आने वाली जमीन हत्या का कारण बन सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:33 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:33 PM (IST)
रांची में हुए डबल मर्डर मामले में रिश्तेदारों पर ही शक Ranchi News
रांची में हुए डबल मर्डर मामले में रिश्तेदारों पर ही शक। जागरण

रांची, जासं । रांची के कांके रोड स्थित तितली टोली में बीते 26 फरवरी को हुई डबल मर्डर के मामले में जमीन विवाद  की वजह सामने आ रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि  दंपति के हिस्से में आने वाली जमीन  हत्या का  कारण बन सकती है। कुछ महीनों पहले तेतरू पाहन के हिस्से की करीब 70 डिसमिल जमीन बिक्री की गई थी। इस जमीन पर क्या हुआ था इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि जमीन की बिक्री में तेतरू को एक भी पैसा नहीं मिला है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड तितली टोली में एक बंद कमरे में दंपति की लाश बरामद की गई थी। पति के सिर और गले में प्रहार किया गया था, जबकि पत्नी का गला रेता गया और सीने में भी नुकीले हथियार से प्रहार के निशान देखे गए थे। हालांकि हत्या में इस्तेमाल की गई किसी भी प्रकार की धारदार या नूकीला हथियार बरामद नहीं हुई थी। हत्यारे हथियार अपने साथ ले गए।

पुलिस डायन बिसाही के शक में हत्या के अलावा जमीन विवाद और दुष्कर्म की बिंदू पर जांच कर रही है। मृतकों में कांके थाना क्षेत्र के काेंगे जयपुर निवासी 45 वर्षीय तेतरू पाहन और 40 वर्षीय पत्नी लखिया देवी शामिल हैं। दोनों पिछले 15 सालों से तितली टोली स्थित अपने भांजा विजय पाहन के घर पर रह रहे थे। वह एक प्ले स्कूल में खलासी का काम करता था। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद रहने के कारण फ़िलहाल माली का काम कर रहा था।

कमरे का दरवाजा भीतर से नहीं था बंद

जिस कमरे में दंपति की लाश मिली है वह कमरा भीतर से बंद नहीं था। जबकि बाहर से भी कुंडी बंद नहीं किया गया था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन के करीब 12.30 बजे भांजा दंपति के कमरे के पास से गुजर रहा था। दरवाजे को थोड़ा धक्का देने पर दरवाजा खुल गया, फिर देखा कि दरवाजा के पास खून बह रहा था। जबकि दोनों पति पत्नी की लाश खून से सना हुआ पड़ा था। यह देखकर वह आश्चर्य में पड़ गया। इसके बाद तुरंत गोंदा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

परिचित का हाथ होने की आशंका

घटनास्थल जिस जगह पर है उसके दोनों और घर हैं। एक पतला गलियारा नुमा रास्ता होकर उस कमरे तक पहुंचा जा सकता है। ऐसे में यह संभावित है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है। चूंकि कोई बाहरी व्यक्ति वहां घुसकर घटना को अंजाम देगा तो आसपास के लोग शोर और संघर्ष की आवाज जरूर सुनते। पुलिस इन पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी