रांची जिला प्रशासन ने जारी की कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों की सूची, लोगों से आगे आने की अपील की

कोरोना वैक्सीनेशन की नई डोज प्राप्त होने के बाद राजधानी रांची में वैक्सीनेशन का कार्य त्वरित गति से शुरू हो गया है। रांची जिला प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर की सूची प्रशासन की ओर से जारी की गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:58 AM (IST)
रांची जिला प्रशासन ने जारी की कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों की सूची, लोगों से आगे आने की अपील की
रांची जिला प्रशासन ने जारी की कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों की सूची। जागरण

रांची, जासं । कोरोना वैक्सीनेशन की नई डोज प्राप्त होने के बाद राजधानी रांची में वैक्सीनेशन का कार्य त्वरित गति से शुरू हो गया है। रांची जिला प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर की सूची प्रशासन की ओर से जारी की गई है। शनिवार को कुल 6567 वैक्सीन रांची में दी गई। रविवार कोई आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रांची जिला में कोविड-19 वैक्सीन को वैक्सीन की दूसरी डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

कोवैक्सीन वैक्सीन की कोई भी कमी नहीं है। निम्नलिखित अस्पतालों में आवश्यकतानुसार कोवैक्सीन की दूसरी डोज ली जा सकती है:-

1.रिम्स रांची

 2.जगुआर रातू

3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसालदार डोरंडा

4. सदर अस्पताल

5. देवकमल हॉस्पिटल

6. सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल

7. नागरमल मोदी सेवा सदन

8. समर हॉस्पिटल

9. मां राम प्यारी हॉस्पिटल

10. मेडिका  एड0 डायग्नोस्टिक सेंटर

11. जसलोक हॉस्पिटल

12. द्वारका हॉस्पिटल

13. गुरु नानक हॉस्पिटल

14. श्री सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

chat bot
आपका साथी