अब ट्रांसजेंडर को भी मिल सकेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, उपायुक्‍त ने दिया पहचान पत्र

Jharkhand News Ranchi DC News रांची में आज ट्रांसजेंडर को सर्टिफिकेट और पहचान पत्र दिया गया। इस पर उभयलिंगी व्यक्तियों ने खुशी जताई। कहा गया कि अहर्त्ताधारी उभय लिंगी व्यक्तियों को भविष्य में प्रमाण और पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:37 PM (IST)
अब ट्रांसजेंडर को भी मिल सकेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, उपायुक्‍त ने दिया पहचान पत्र
ट्रांसजेंडर को प्रमाण पत्र और पहचान पत्र प्रदान करते रांची उपायुक्‍त।

रांची, जासं। अब ट्रांसजेंडर यानि उभयलिंगी व्यक्तियों को समाज में समुचित अधिकार मिल सकेगा एवं व्यक्तिगत पहचान के साथ मुख्यधारा में साझेदारी सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। रांची जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसजेंडर को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को को महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में कई ट्रांसजेंडर को उभयलिंगी पहचान पत्र और परिचय पत्र दिया गया।

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने ट्रांसजेंडर को सर्टिफिकेट और आइडेंटिटी कार्ड दिया। इस दौरान रांची जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती भी उपस्थित थीं। रांची जिला में ट्रांसजेंडर के टीकाकरण की शुरुआत के समय ही उपायुक्त से ट्रांसजेंडर समुदाय ने प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिए जाने की बात कही थी। इसके बाद उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन करते हुए आज सोमवार को 7 ट्रांसजेंडर को सर्टिफिकेट और आइडेंटिटी कार्ड उपलब्ध कराया गया। समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने कहा कि भविष्य में भी अहर्त्ताधारी उभयलिंगी व्यक्तियों को प्रमाण और पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन, न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल पर आवेदन करना होता है।

chat bot
आपका साथी