National Voters Day 2021: राज्यपाल से सम्मान मिलने पर बोले रांची डीसी- यह रांची के जागरूक मतदाताओं का सम्मान

रांची उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि यह सम्मान रांची के सभी जागरूक मतदाताओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मतदाता सूची सुधार की प्रक्रिया में रांची के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उसे लोकतंत्र के प्रति हमारी दृढ़ आस्था का पुनः प्रकटीकरण माना जाना चाहिए।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:12 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:12 PM (IST)
National Voters Day 2021: राज्यपाल से सम्मान मिलने पर बोले रांची डीसी- यह रांची के जागरूक मतदाताओं का सम्मान
रांची डीसी बोले- यह रांची के जागरूक मतदाताओं का सम्मान। जागरण

रांची, जासं। राजधानी रांची के उपायुक्त व वर्ष 2011 बैच के आइएएस अधिकारी छवि रंजन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से उन्हें सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छवि रंजन ने कहा कि यह सम्मान  रांची के सभी जागरूक मतदाताओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से मतदाता सूची सुधार की प्रक्रिया में रांची के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उसे लोकतंत्र के प्रति हमारी दृढ़ आस्था का पुनः प्रकटीकरण माना जाना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि, मतदाताओं की जागरूकता के लिए जिला प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किया जाता है। इसकी सफलता पूरी तरह से मतदाताओं के इच्छाशक्ति पर निर्भर करती है। लिहाजा, मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया जनसामान्य के सहयोग पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के नागरिक हमेशा से अपने कर्तव्य को लेकर बेहद जिम्मेदार रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय रांची के तमाम छोटे-बड़े अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को दिया। कहा कि सबके सामूहिक प्रयास के बगैर लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं था। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूरा कराने के लिए कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की टीम ने पूरी लगन से काम किया। इसके परिणाम स्वरूप ही राजधानी का प्रदर्शन बेहतर हो सका। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आगे आने वाले सभी चुनौतियों को हम इसी तरह टीम भावना के साथ मिलकर हल कर लेंगे।

chat bot
आपका साथी