वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को रांची जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत, DC बोले- भ्रम दूर करने गांव-गांव जाएं अधिकारी

कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन सबसे सुरक्षित हथियार है। लिहाजा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन की ओर से निर्देश दिया गया है कि अधिकारी गांव-गांव जाएं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:03 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:03 AM (IST)
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को रांची जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत, DC बोले- भ्रम दूर करने गांव-गांव जाएं अधिकारी
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को रांची जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत। जागरण

रांची, जासं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन सबसे सुरक्षित हथियार है। लिहाजा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन की ओर से निर्देश दिया गया है कि अधिकारी गांव-गांव जाएं। लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करें। वैक्सीन को लेकर फैलाई गई अफवाह के कारण ग्रामीण इलाकों में लोग टीकाकरण कराने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में बैठी गलतफहमी को दूर करने की आवश्यकता है। इसे दूर किए बिना समस्या का समाधान नहीं होगा। नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के जरिए लोगाें को वैक्सीन के बारे में सही जानकारी देने के लिए कहा गया है।

जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों की ली जा रही मदद

जिला प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों के जरिए मदद ली जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह गांव स्तर पर अभियान चलाकर ग्रामीणों की हर आशंका को दूर करें। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियाें की ओर से जागरूकता रैली निकाली जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना महामारी की रोकथाम में टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर बीमारी के भविष्य में संभावित प्रसार की आशंका को कम किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को बढ़चढ़ कर टीकाकरण कराना चाहिए।

जगह-जगह लगाए जा रहे पोस्टर

टीकाकरण के बारे में फैले भ्रम को दूर करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसमें लोगों को वैक्सीन के बारे में सही जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी