Ranchi Crime News: सावधान ! रांची में फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रहे कई गिरोह

राजधानी रांची में फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले कई अलग-अलग रैकेट सक्रिय हो गए हैं। हैरान करने वाला तथ्य यह है कि कोई अपने को एसीबी का अधिकारी बता रहा है कोई खुद को होम डिपार्टमेंट में ओएसडी बता रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 01:14 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 01:14 PM (IST)
Ranchi Crime News: सावधान ! रांची में फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रहे कई गिरोह
रांची में फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले कई अलग-अलग रैकेट सक्रिय हो गए हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर।

रांची (जागरण संवाददाता) । राजधानी रांची में फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले कई अलग-अलग रैकेट सक्रिय हो गए हैं। हैरान करने वाला तथ्य यह है कि कोई अपने को एसीबी का अधिकारी बता रहा है, कोई खुद को होम डिपार्टमेंट में ओएसडी बता रहा है। यह सभी ठग आम लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। कोई जमीन, पैसे के लेनदेन में मध्यस्था कर रहा है। कोई विभागों में फंसे लोगों के काम कराने का ठेका ले रहा है। ठगों की उम्र 35 से 45 साल के बीच है।

इन्होंने अपनी सुविधा के अनुसार शहर के अलग-अलग हिस्सों में शाम को बनाया हुआ। खुद को अधिकारी की तरह पेश करने के लिए इन लोगों ने तीन से चार गुर्गे भी रखें हैं। गुरुवार की रात पिठौरिया इलाके में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक ऐसा ही फर्जी एसीबी अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच पड़ताल में पता चला कि इसने कुछ पुलिस वालों को भी अपना शिकार बनाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इससे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें एक का नाम राजीव रंजन तथा दूसरे का नाम मनोरंजन लाल सामने आया। अपनी गलती के लिए लिखित में माफीनामा देने के बाद पुलिस ने इन्हें बॉन्ड पर छोड़ा।

chat bot
आपका साथी