Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 284 कोरोना मरीज, 2 की मौत

Ranchi Coronavirus News बरियातू हिनू डोरंडा रिम्स हरमू अरगोड़ा कांके रातू रोड नामकुम से संक्रमित मिले हैं। ऑर्किड और सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने दम तोड़ा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:51 AM (IST)
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 284 कोरोना मरीज, 2 की मौत
Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 284 कोरोना मरीज, 2 की मौत

रांची, जासं। राजधानी रांची में कोरोना का मामला लगातार बढ़ रहा है। हर दिन रांची जिले में 200 से अधिक पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं। शनिवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों से 284 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें रिम्स के चार कर्मचारी समेत दो दर्जन से अधिक भर्ती मरीज शामिल हैं। इसके अलावा बरियातू, हिनू, डोरंडा, रिम्स, हरमू, अरगोड़ा, कांके, रातू रोड, नामकुम आदि इलाकों से भी संक्रमित मिले हैं।

सभी को पहचान की जा रही है। कंट्रोल रूम की टीम सभी संक्रमित मरीजों को लगातार ट्रेस करने में लगी है। प्रभारी सिविल सर्जन के अनुसार, 24 घंटे के भीतर सभी संक्रमित मरीजों को डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर या अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा। इधर, अच्छी खबर यह है कि हर दिन अच्छी संख्या में संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। शनिवार को अलग-अलग कोविड सेंटरों में भर्ती 228 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

सभी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक मरीज सैमफोर्ड और दूसरा ऑर्किड अस्पताल में भर्ती था। दोनों की मौत दिन के 10 बजे से पहले हुई है। जिला प्रशासन की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार करने की प्रकिया की जा रही है। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी