Coronavirus Ranchi: रांची में फिर मिले 05 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 54; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में रविवार को 54 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक लोहरदगा में 10 और राजधानी रांची में 7 कोरोना मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 04:18 AM (IST)
Coronavirus Ranchi: रांची में फिर मिले 05 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 54; जानें ताजा हाल
Coronavirus Ranchi: रांची में फिर मिले 05 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 54; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Coronavirus News Update झारखंड में रविवार को 54 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक जमशेदपुर में 15, लोहरदगा में 10 और राजधानी रांची में 7, धनबाद में 6 कोरोना मरीज मिले हैं। आज के ताजा मामलों में कोडरमा में 2, सिमडेगा में 2 और पलामू में एक पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2807 पर पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 19 हो गई है।

रांची में मिले नए मामलों में 2 की जांच एडवांस डाइनोस्टिक लैब से हुई है। एक मेडिका में भर्ती है और दूसरा बारियातू का रहने वाला पुरुष है। इनमें 3 की जांच सदर अस्पताल के ट्रूनेट मशीन में हुई है। एक लोवाडिह का रहने वाला है। दूसरी किशोरगंज की महिला है और तीसरा पुलिस लाइन का सिपाही है। बाकी 2 में एक कोकर का रहने वाला युवक है। किसी कोरोना संक्रमित के क्लोज कॉन्टैक्ट में था। जिसके बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर इसका सैंपल लिया गया था। दूसरी महिला बारियातू की रहने वाली है। जिला प्रशासन इसे ट्रेस कर डिटेल पता कर रहा है।

झारखंड में रविवार को 54 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई

धनबाद : 6 पलामू -2 कोडरमा - 4 सरायकेला - 4 सिमडेगा  - 2 पूर्वी सिंहभूम - 15 रामगढ़ - 2 रांची - 7 लोहरदगा - 10 देवघर : 1 खूंटी : 1 पाकुड़ : 1 साहिबगंज : 1

chat bot
आपका साथी