Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update: रिम्‍स COVID वार्ड के सारे बेड फुल, रांची में आज 59 कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में 3 मौत; जानें ताजा हाल

Ranchi Corona News झारखंड में मंगलवार को 247 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 59 मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं। रिम्‍स में भर्ती 37 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 07:26 PM (IST)
Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update: रिम्‍स COVID वार्ड के सारे बेड फुल, रांची में आज 59 कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में 3 मौत; जानें ताजा हाल
Ranchi, Jharkhand Coronavirus News Update: रिम्‍स COVID वार्ड के सारे बेड फुल, रांची में आज 59 कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में 3 मौत; जानें ताजा हाल

रांची, जासं। Coronavirus in Ranchi News Update झारखंड में मंगलवार को 247 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 59 मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं। रिम्‍स में भर्ती 37 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। राज्‍य में आज कोरोना संक्रमण से कुल 6 मौतें हुई हैं। आज लातेहार में 33, कोडरमा में 26, गिरिडीह में 21, पूर्वी सिंहभूम में 19, पाकुड़ तथा धनबाद  में 11-11, चतरा में 10, रामगढ़ , साहिबगंज तथा गोड्डा में छह- छह,  लोहरदगा तथा गढ़वा में पांच-पांच, हजारीबाग तथा दुमका में चार-चार, पलामू, सरायकेला तथा देवघर में तीन-तीन, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, सिमडेगा में दो-दो, खूंटी में एक नए मरीज मिले हैं।

राजधानी में सोमवार को कोरोना से 2 और मौतें हुई। एक संक्रमित पहले से रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती था, जबकि दूसरा रांची के  डांगरा टोली का रहने वाला था। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद रिम्स लाया गया था। रिम्स पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मौत के बाद सैंपल जांच के लिए लिया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

रांची में कोरोना से 2 और मौत, एक रिम्स में था इलाजरत, दूसरा सड़क दुर्घटना में घायल

वहीं रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज गुमला के घाघरा का रहने वाला 65 वर्षीय मरीज था। 11 जुलाई को उसे रिम्स में इलाज के लिए लाया गया था। डॉ एसके सिंह की देखरेख में इलाज चल रहा था। सैंपल जांच के बाद 12 जुलाई को संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद कोविड वार्ड में उसे शिफ्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, उसे किडनी की समस्या थी। सांस लेने में भी परेशानी थी। रविवार से ही स्थिति गंभीर थी। इलाज के दौरान सोमवार को मरीज ने दम तोड़ दी। दोनों का मंगलवार को अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की देख रेख में किया गया।

chat bot
आपका साथी