Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Ranchi Corona News झारखंड में शनिवार को 145 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें गढ़वा में 21 और रांची में आज 15 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:10 AM (IST)
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus News Update: रांची में आज मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Corona Update झारखंड में शनिवार को 145 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें गढ़वा में 21 और रांची में आज 15 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज मिले ताजा मामलाें में जमशेदपुर और कोडरमा में 13, चतरा में 12, रामगढ़ में 10, गुमला में 8, बोकारो में 6, पलामू, धनबाद और लोहरदगा में 5-5, साहिबगंज में 4, पाकुड़ व लातेहार में 3-3, हजारीबाग व देवघर में 2-2, सिमडेगा, दुमका, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम और जामताड़ा में एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं। आज मिले 142 कोरोना संक्रमितों के साथ राज्‍य में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 3560 पर पहुंच गई है।

इधर रांची के रिम्‍स में शनिवार को 953 कोरोना संदिग्‍धों की जांच की गई। इनमें 906 निगेटिव और 47 पॉजिटिव केस मिले हैं। आज की जांच में यहां पलामू में 4, लोहरदगा में 3, गढ़वा में 21, चतरा में 2, रामगढ़ में 10 और कोडरमा में 7 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

शनिवार को झारखंड में 145 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई

गढ़वा : 21 रांची : 15 जमशेदपुर : 13 कोडरमा : 13 चतरा : 12 रामगढ़ : 10 गुमला : 08 बोकारो : 06 धनबाद : 05 लोहरदगा : 05 पलामू : 05

chat bot
आपका साथी