Jharkhand Coronavirus: रांची में 01 महिला कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 20 नए मामले; जानें ताजा हाल

झारखंड में बुधवार को एक बार फिर कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 458 पर पहुंच गया है। सबसे अधिक 7 मामले हजारीबाग में मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 02:54 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus: रांची में 01 महिला कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 20 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus: रांची में 01 महिला कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 20 नए मामले; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में बुधवार को एक बार फिर कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 458 पर पहुंच गया है। सबसे अधिक 7 मामले हजारीबाग में मिले हैं। जबकि 4 कोरोना मरीज रामगढ़ से सामने आए हैं। 3 कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर में मिले, जबकि 3 कोरोना संक्रमित की पहचान कोडरमा में हुई है। राजधानी रांची  और लातेहार में भी एक-एक कोरोना केस सामने आए हैं। रांची में आज मिली कोरोना मरीज महिला है। वह सिकदरी के बस हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थी। तब इस दुर्घटना में उसका एक हाथ भी कट गया था।

सड़क हादसे में प्रवासी महिला ने गवाई हाथ, कोरोना की रिपोर्ट भी निकली पॉजिटिव

सड़क दुर्घटना में दो दिन पहले अपनी हाथ गवाने वाली महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आयी है। हाथ टूटने के दुख के अलावा कोरोना का दुख भी उसपर पड़ गया। बीते सोमवार को सिकिडिरी घाटी में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 20 मरीजों को रिम्स में भर्ती किया गया था। बस पलटने के बाद उसमें फंसने से एक 25 वर्षीय महिला का हाथ बुरी तरह दबने से उसकी दाईं हाथ कंधे से नीचे बुरी तरह उखाड़ गई थी।

रिम्स में भर्ती कराने के बाद सर्जरी, ऑर्थो, प्लास्टिक सर्जरी और सीटीवीएस विभाग के चिकित्सकों में उसे जोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन टूटा हुआ हाथ इतनी बुरी तरह कुचल चुका था कि उसे जोड़ पाना संभव नहीं था। उसके हाथ से करीब 8 से 10 सेमी मांस और हड्डी भी टूट चुकी थी। इतनी कष्ट के साथ उसे रिम्स लाया गया, जहां प्रवासी होने के नाते कोरोना का जांच किया गया और वह संक्रमित निकली।

उसे अच्छी तरह सर्जरी कर कोविड वार्ड में सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की देखरेख में शिफ्ट किया गया है। जांच उसका कोरोना और हाथ का भी इलाज बेहतर ढंग से किया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। हाथ के अलावा शरीर के दूसरे हिस्से में ज्यादा चोटें नहीं है। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने कहा कि सभी डॉक्टर इलाज के दौरान पीपीई किट पहने हुए थे। किसी को संक्रमण का खतरा नहीं है।

झारखंड में बुधवार को मिले 20 कोरोना मरीज हजारीबाग : 07 रामगढ़ : 04 कोडरमा : 03 जमशेदपुर : 03 लातेहार : 01 पश्चिमी सिंहभूम : 01 रांची : 01

chat bot
आपका साथी