रांची के व्यापारी शंभू चूड़ीवाला का कोरोना से निधन, भूमि अधिकार आंदोलन का विरोध कर हुए थे चर्चित

भूमि अधिग्रहण के विरोध में किए गए आंदोलन के जरिए चर्चा में आने वाले शंभू चूड़ीवाला का आज कोरोना से निधन हो गया। सेवा सदन अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर हरमू रोड बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:40 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:40 PM (IST)
रांची के व्यापारी शंभू चूड़ीवाला का कोरोना से निधन, भूमि अधिकार आंदोलन का विरोध कर हुए थे चर्चित
रांची के व्यापारी शंभू चूड़ीवाला का कोरोना से निधन। जागरण

रांची, जासं । भूमि अधिग्रहण के विरोध में किए गए आंदोलन के जरिए चर्चा में आने वाले शंभू चूड़ीवाला का आज कोरोना से निधन हो गया। सेवा सदन अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर हरमू रोड बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने बताया कि हरमू रोड फ्लाईओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन के दौरान शंभू चूड़ीवाला ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वर्तमान में वह विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे।

उनके निधन पर समिति के विकाश वर्मा, रमन शर्मा, रंजीत सिंह गुड्डू, राजकुमार खटोर, राजकुमार गुप्ता, योगेश केसरी, सुजीत गुप्ता, ओम राजगढ़िया, दीपक आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि उन्होंने जीवन भर लोगों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई। इस दुख की घड़ी में समिति शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

आम लोगों के लिए आवाज उठाने वाला व्यक्ति नहीं रहा

घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ पवन चौधरी ने कहा कि आम लोगों के लिए आवाज उठाने वाला देश और समाज का एक सजग नागरिक नहीं रहा। वह हमेशा कमजोर लोगों के लिए खड़े होने वाले व्यक्ति थे। जीवन के हर सुख दुख में लोगों के साथ रहते थे। कई बार इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वह अपने मिशन में लगे रहे। समाज के लिए ऐसे लोग हैं प्रेरणा के स्रोत हैं।

chat bot
आपका साथी