बर्खास्त पुलिस वाले ने युवती से जबरन बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्‍लैकमेल

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाईं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 08:39 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 04:10 PM (IST)
बर्खास्त पुलिस वाले ने युवती से जबरन बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्‍लैकमेल
बर्खास्त पुलिस वाले ने युवती से जबरन बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्‍लैकमेल

रांची, जासं। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाईं। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लंबे समय से युवती को ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी व झामुमो महिला मोर्चा की मदद से जगन्नाथपुर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपित मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धुर्वा सेक्टर टू अमर ज्योति मैदान इलाके का रहने वाला है।

वाहन चोर गिरोह में शामिल रहने पर हुआ था बर्खास्त

आरोपित मुकेश रांची जिला बल में सिपाही था। वाहन चोर गिरोह में शामिल रहने पर वर्ष 2016 में उसे बर्खास्त किया गया था। हालांकि बर्खास्तगी के बाद भी वह जगन्नाथपुर और धुर्वा थाने की केस डायरी लिखा करता था। खुद को थाना स्टाफ बता रौब झाड़ता था। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी के अलावा अधिवक्ता सह मानवाधिकार कार्यकर्ता रूना शुक्ला, चंचला कुमारी सहित कई पंहुची थीं।

बर्खास्त पुलिसकर्मी का कंप्यूटर जब्त करेगी पुलिस, अश्लील तस्वीरें स्टोर करने का आरोप

जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती से बर्खास्त पुलिसकर्मी मुकेश वर्मा द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपित की कंप्यूटर जब्त करेगी। युवती का आरोप है कि कंप्यूटर में कई अश्लील तस्वीरें स्टोर है। पीड़िता के अलावा भी कई लड़कियों की तस्वीरें उतारी है। इधर, शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर भेजा गया जेल

मुकेश पर युवती ने चाकू के बल दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो और तस्वीरें उतार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धुर्वा सेक्टर टू अमर ज्योति मैदान के समीप का रहने वाला है।

नौकरी दिलाने के बाद पीड़िता को झांसे में लेकर बनाया शिकार

पीड़िता के अनुसार आरोपित मुकेश वर्मा ने उसे किशोरगंज स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी लगा दी थी। नौकरी लगाने के बाद वह ओवरब्रिज से उसे हर दिन ऑफिस छोड़ने जाया करता था। 16 दिसंबर 2019 को वह ऑफिस ले जाने के दौरान अपने घर ले गया। घर ले जाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। दोबारा 12 फरवरी 2020 को अपने घर ले गया। मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो बना ली। इसके बाद से ब्लैकमेल कर रहा।

आरोपित मुकेश ने की है दो शादी 

आरोपित मुकेश वर्मा ने पीड़िता से कहा कि वह पुलिस वाला है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने दो शादियां की हैं। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित ने दो शादी की है। पहली पत्‍‌नी को प्रताड़ित कर छोड़ चुका है। दूसरी पत्‍‌नी दिल्ली में रहती है। उसकी एक 20 वर्ष की बेटी भी है।

बेटी के उम्र की है पीड़िता, अंकल बोलती थी 

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपित को अंकल बोलती थी। उसकी उम्र से महज दो वर्ष कम की उसकी बेटी है। इसके बावजूद उसने गलत काम किया। आरोपित के बारे में जानकारी मिली है कि जगन्नाथपुर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी को न्याय दिलाने की बात कह मुकेश ने उसके साथ भी यौन शोषण किया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसने कई नाबालिगों को नशीली दवाइयां और इंजेक्शन देकर गलत हरकत की है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

धुर्वा पुलिस ने लौटाया 

झामुमो महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया है कि एफआइआर दर्ज कराने के लिए पीड़िता पहले धुर्वा थाना पहुंची। वहां एफआइआर दर्ज करने के लिए कहा। इसपर धुर्वा पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का मामला रहने की बात कह लौटा दिया। इसके बाद सभी जुटकर जगन्नाथपुर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई।

chat bot
आपका साथी