पत्‍नी की मौत के बाद पति ने साली को 15 दिनों तक बनाए रखा बंधक

लड़की को जख्मी हालत में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने पीडि़ता को रिम्स में पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके जीजा पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 11:15 PM (IST)
पत्‍नी की मौत के बाद पति ने साली को 15 दिनों तक बनाए रखा बंधक
पत्‍नी की मौत के बाद पति ने साली को 15 दिनों तक बनाए रखा बंधक

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में एक युवक ने अपनी पत्‍नी की मौत के बाद साली को बंधक बना लिया और फिर उसे बदनीयती से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। शहर के चान्हो इलाके के रहने वाले इस युवक ने अपनी पत्नी की मौत के बाद साली को 15 दिनों तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद लड़की को जख्मी हालत में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने पीडि़ता को रिम्स में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके जीजा पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। परिजन थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचे हैं। जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया कि चान्हो इलाके में रहने वाला आरोपित मेराज खान चतरा के लावालौंग कोची का निवासी है। मेराज कुछ दिनों पूर्व अपनी साली 19 वर्षीय रुकसाना प्रवीण उर्फ सोनी को बहला फुसला कर अपनी दुर्घटना की झूठी कहानी गढ़कर उसे अपने साथ ले गया था। गुरुवार शाम  को सोंस के कोढ़ी चौक में सोनी को घायल अवस्था में छोड़कर वह फरार हो गया है। जानकारी मिलने के बाद परिजन इलाज के लिए उसे लेकर चान्हो सीएचसी पहुंचे।

जहां प्राथमिक इलाज के बाद सोनी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। शुक्रवार को रिम्‍स में इलाज के क्रम में युवती सोनी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद पति ने साली को 15 दिनों तक बंधक बना लिया। 15 दिन से गायब लड़की को गुरुवार को चान्‍हों में जख्मी हालत में छोड़कर वह भाग गया। स्थानीय लोगोंकी मदद से परिजनों ने बाद में उसे रिम्स पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने पति पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी