रामगढ़ श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो की कोरोना से मौत, रांची में चल रहा था इलाज

Ramgarh Coronavirus Update Jharkhand Samachar रामगढ़ श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो की गुरुवार को कोरोना से रांची स्थित अस्पताल में मौत हो गई है। कोरोना महामारी के कारण लोगों की जान जा रही है। संक्रमण की दर बढ़ गई है। आम आदमी से लेकर अधिकारी-नेता तक कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 02:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 03:18 PM (IST)
रामगढ़ श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो की कोरोना से मौत, रांची में चल रहा था इलाज
Ramgarh Coronavirus Update, Jharkhand Samachar रामगढ़ श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो।

रामगढ़, जासं। रामगढ़ श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो की गुरुवार को कोरोना से रांची स्थित अस्पताल में मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका रांची में इलाज चल रहा था। बता दें कि झारखंड सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की जान जा रही है। संक्रमण की दर बढ़ गई है। आम आदमी से लेकर अधिकारी-नेता तक कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

राज्य श्रम सेवा के पांचवें बैच के अधिकारी श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो का गुरुवार को रांची स्थित सीसीएल अस्पताल में कोरोना वायरस से निधन हो गया। युवा अधिकारी 42 वर्षीय श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो ने दो अगस्त 2019 को रामगढ़ में पांचवें श्रम अधीक्षक के रूप में पदभार संभाला था। मूलतः रांची के पिस्का नगड़ी के रहने वाले दिगंबर महतो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिवार वालों ने बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सीसीएल अस्पताल रांची में भर्ती कराया था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रम अधीक्षक को अस्पताल में बेड दिलाने को लेकर परिवार वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, तब कहीं जाकर उन्हें बेड मिला। अंततः उन्होंने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद से उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन पर रामगढ़ जिले के तमाम अधिकारी और पत्रकारों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। रामगढ़ उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ प्रसाद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी