Ramgarh Corona Update: रामगढ़ में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 15; जानें ताजा हाल
झारखंड में बुधवार को अबतक 20 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें सर्वाधिक 8 मामले हजारीबाग के हैं। 4 मरीज रामगढ़ तीन मामला जमशेदपुर और 2 मामला कोडरमा से संबद्ध है।
रांची, जेएनएन। झारखंड में बुधवार को अबतक 20 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें सर्वाधिक 7 मामले हजारीबाग के हैं। 4 मरीज रामगढ़, तीन मामला जमशेदपुर और 3 मामला कोडरमा से संबद्ध है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 458 पर पहुंच गई है।
एक सप्ताह में रामगढ़ में बढ़े कोरोना संक्रमित 15 मरीज
रामगढ़ जिले में मिले चार कोरोना संक्रमित मरीज मांडू प्रखंड के है। इनमें से दो मरीज रिश्तेदार है। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के अतना, बैंकर निवासी दोनों प्रवासी मजदूर गत 22 मई को महाराष्ट्र से लौटा था। वहीं एक प्रवासी मजदूर मांडू थाना क्षेत्र के इचाकडीह निवासी है। वह तमिलनाडु से 22 मई को ही लौटा था। जबकि कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार निवासी युवक 21 मई को कर्नाटक से लौटा था।
आज मिले चारों कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर
चारो को मांडू सीएचसी में 22 मई को सैम्पल लिया गया था। उक्त चारों को जिला प्रशासन ने अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। उक्त चारो का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल टीम द्वारा सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल नईसराय में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को चार कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
बुधवार को राज्य में अबतक मिले 20 कोरोना पॉजिटिव हजारीबाग : 07 रामगढ़ : 04 पूर्वी सिंहभूम : 03 कोडरमा : 03 पश्चिमी सिंहभूम : 01 लातेहार : 01 रांची : 01