Ramgarh Corona Update: रामगढ़ में आज 6 नए मामले, 24 घंटे में 27 कोरोना मरीज, मची खलबली

झारखंड में रविवार को कुल 97 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 25 मामले धनबाद 13 सिमडेगा से सामने आए हैं। हजारीबाग में आज तीन कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 05:12 AM (IST)
Ramgarh Corona Update: रामगढ़ में आज 6 नए मामले, 24 घंटे में 27 कोरोना मरीज, मची खलबली
Ramgarh Corona Update: रामगढ़ में आज 6 नए मामले, 24 घंटे में 27 कोरोना मरीज, मची खलबली

रांची, जेएनएन। झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1100 पार कर गया है। यहां रविवार को कुल 97 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 25 धनबाद से, सिमडेगा में 13 नए मामले सामने आए हैं। जमशेदपुर और जामताड़ा में 8-8 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। रामगढ़ में फिर से 6 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह 24 घंटे में रामगढ़ में कुल 27 कोरोना के नए मामले पकड़ में आए हैं। ताजा आंकड़ों के साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1127 पर पहुंच गई है।

इससे पहले शनिवार को झारखंड में कुल 90 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 34 कोरोना मरीज सिमडेगा, 21 नए मामले रामगढ़ से सामने आए हैं। हजारीबाग में आज तीन कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। रामगढ़ में मिले कोरोना संक्रमित 21 नए मरीजों में एक की पहचान रांची के मेडिका और बाकी 20 संक्रमितों की पुष्टि एमजीएम, जमशेदपुर की जांच रिपोर्ट से हुई है। शनिवार तक राज्‍य में कुल 1028 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।

जिले में कोरोना संक्रमित मिले 21 मरीज, हलकान हुआ जिला प्रशासन

रामगढ़ जिले में शनिवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। देर शाम कुल 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इतनी संख्या में संक्रमितों के मिलने से प्रशासनिक अमला हलकान हो गया है। जिले के अधिकारी भी संक्रमितों के समुचित इलाज को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। अब तक मिले कोरोना संक्रमितों में आज की संख्या सबसे अधिक है। इससे पहले गत दो जून को भी 20 संक्रमित मिले थे।

शुक्रवार की शाम भी छह संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 77 हो गई है। हालांकि इनमें से दस लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा 16 लोगों की पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डीसी ने बताया कि 16 कोविड संक्रमित ठीक हुए है और उनकी दूसरी टेस्टिंग रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इन्हें मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अस्पताल से छोड़ा जाएगा। जिले में बुधवार को भी पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे दो जून को भी 20 संक्रमित मिले थे। गत 29 मई को एक साथ कोराना के नौ मरीजों की पुष्टि हुई थी।

चितरपुर में फिर मिले छह कोरोना पाॅजिटिव

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चितरपुर में बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को एक बार फिर छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे पूर्व मंगलवार को 13 पॉजिटिव मरीज मिले थे। उससे पूर्व एक कोरोना मरीज पोजिटीव पाया गया था। अब चितरपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 20 हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी छह युवक कुछ दिन पूर्व देश के विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचे थे। और वे चितरपुर के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। इनकी सैम्पलिंग 22 मई को की गई थी।

इसकी जांच रिपोर्ट शनिवार देर शाम आई है। युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही चितरपुर बीडीओ हुलास महतो चितरपुर के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। सभी को एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें कोविड 19 अस्पताल नई सराय भेज दिया गया। इसके अलावे यहां रह रहे अन्य प्रवासी मजदूरों को आइसोलेट कर दिया गया। बताते चलें कि इससे पूर्व 29 मई को देर शाम एक व दो जून को 13  कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी।

झारखंड में शनिवार को मिले 81 कोरोना पॉजिटिव सिमडेगा : 32 रामगढ़ : 21 गुमला : 07 पश्चिमी सिंहभूम : 05 जमशेदपुर : 04 रांची : 04 पलामू : 02 लातेहार : 02 सरायकेला खरसावां : 01

chat bot
आपका साथी