Ramgarh Coronavirus News Update: रामगढ़ में आज एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ramgarh Corona Update झारखंड में सोमवार को 181 कोरोना मरीज मिले हैं। आज के ताजा मामलों में रांची में 40 हजारीबाग में 39 देवघर में 20 पाकुड़ में 20 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
रांची, जेएनएन। Ramgarh Corona Update झारखंड में सोमवार को 181 कोरोना मरीज मिले हैं। आज के ताजा मामलों में रांची में 40, हजारीबाग में 39, देवघर में 20, पाकुड़ में 20 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हजारीबाग में 39, रांची में 40, पाकुड़ में 20, रामगढ़ में 20, देवघर में 20, कोडरमा में 6, पाकुड़, धनबाद तथा गढ़वा में 5-5, गिरिडीह, लोहरदगा तथा पूर्वी सिंहभूम में 4-4, पलामू, गोड्डा, साहिबगंज, सिमडेगा तथा चतरा में 2-2, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी तथा बोकारो में एक-एक नए संक्रमित की पहचान हुई।