Delhi police commissioner रांची के राकेश अस्‍थाना बने दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर , बहन ने कहा, झारखंड के लिए गौरव की बात

रांची में पले-बढ़े और झारखंड में शिक्षा प्राप्त करने वाले राकेश अस्थाना ने झारखंड को गौरवान्वित किया है। राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। इस पद पर वो 31 जुलाई 2022 तक बने रहेंगे। इनकी बहन डा कामिनी कुमार रांची विवि की कुलपति हैं।

By Uttamnath PathakEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:04 AM (IST)
Delhi police commissioner रांची के राकेश अस्‍थाना बने दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर , बहन ने कहा, झारखंड के लिए गौरव की बात
रांची के रहने वाले राकेश अस्‍थाना दिल्‍ली पुलिस के नए कमिश्‍नर बने।

जासं, रांची: रांची में पले-बढ़े और झारखंड में शिक्षा प्राप्त करने वाले राकेश अस्थाना ने झारखंड को गौरवान्वित किया है। राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। इस पद पर वो 31 जुलाई 2022 तक बने रहेंगे। इससे पहले वो सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक थे। इससे पहले वे सीबीआइ के विशेष निदेशक भी रह चुके हैं। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव से संबंधित बहुचर्चित चारा घोटाले की जांच में भी वे सुर्खियों में रहे थे। वे रांची विवि की कुलपति डा. कामिनी कुमार के भाई हैं। गुजरात कैडर के आइपीएस राकेश अस्थाना के पिता एचके अस्थाना नेतरहाट स्कूल में बायोलॉजी के अध्यापक थे। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई नेतरहाट स्कूल में की। इसके बाद उन्होंने रांची के संत जेवियर कालेज से आगे की पढ़ाई की। डा. कामिनी कुमार ने अपने भाई के डीसीपी बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पद पर नियुक्त होने से उनके घर में काफी खुशी है। मेरे भाई पर मुझे गर्व है। उन्होंने रांची समेत पूरे झारखंड को गौरव का अवसर दिया है। डा. कामिनी कुमार ने कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि उनके भाई पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पहले की तरह ही अपने दायित्व का निर्वाह करेंगे।

राजधानी रांची के बरियातू हाउङ्क्षसग कॉलोनी में उनके परिवार का घर भी है। राकेश अस्थाना का जन्म वर्ष 1961 में रांची में ही हुआ था। नौकरी के बाद भी वे लगातार रांची आते रहे हैं। अस्थाना की बड़ी बहन डा. कामिनी कुमार के अनुसार, उनके तीनों भाई छोटे हैं। छोटे होने कारण उन्होंने बचपन से उनकी पढ़ाई-लिखाई में पूरा सहयोग किया। भाइयों में बड़े राजीव अस्थाना रांची के गोस्सनर कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

chat bot
आपका साथी