नई पीढि़यों में संस्कृति का प्रवाह कर रहा मिथिला मंच

हरमू के पटेल भवन में रविवार को मिथिला पंचांग सह वार्षिक कैलेंडर 2021 का विमोचन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश विधायक सीपी सिंह व भाजपा नेता मनोज मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:30 AM (IST)
नई पीढि़यों में संस्कृति का प्रवाह कर रहा मिथिला मंच
नई पीढि़यों में संस्कृति का प्रवाह कर रहा मिथिला मंच

जागरण संवाददाता, रांची : हरमू के पटेल भवन में रविवार को मिथिला पंचांग सह वार्षिक कैलेंडर 2021 का विमोचन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह व भाजपा नेता मनोज मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड मिथिला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गोसाउनिक गीत जय जय भैरवि से हुई। अतिथियों ने कवि कोकिल विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि दीपक प्रकाश ने कहा कि मिथिला की संस्कृति अनूठी है। कवि कोकिल विद्यापति हमारे मार्ग दर्शक हैं। मिथिला मंच के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि शहर में आकर लोग अपनी संस्कृति से दूर हो जाते हैं। ऐसे में मिथिला मंच नई पीढि़यों में संस्कृति का प्रवाह करता है। कहा, घरों में अपने हाथों से बने सामान अब यदा कदा ही मिलते हैं। लोग खूबसूरती देखकर चाईनीज समान खरीद लेते हैं। इससे हमारी अनूठी परंपरा समाप्त हो रही है। हमें अपने मूल परंपरा की ओर लौटना होगा।

सीपी सिंह ने मिथिला की सभ्यता एवं संस्कृति को सबसे धनी बताया। कहा कि दुनिया की सबसे मीठी भाषा मैथिली है। इस दौरान उन्होंने मिथिला प्रवास के कई रोचक किस्से सुनाए। मंच पर मनोज मिश्रा, सेवा निवृत जज वीरेश्वर झा प्रवीर, सियाराम झा सरस, श्रीपाल झा, जीवेंद्र कुंवर, मोहन जी झा वैदिक, डा. कृष्ण मोहन झा आदि मौजूद थे। अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को किया लोटपोट

कार्यक्रम का एक सत्र कवि सम्मेलन का था जिसमें कवियों ने अपनी प्रस्तुति से सबको लोटपोट कर दिया। डा. कृष्ण मोहन झा ने अपनी रचना के माध्यम से गांव व शहरी जीवन को प्रस्तुत किया। कवि सियाराम झा सरस, कवि प्रणव प्रियदर्शी आदि ने अपनी रचना से खूब मनोरंजन किया। स्वागत गान मंगल मय दिन आजु हे पाहुन छैथ आयल..का गायन बाल कलाकार राशि प्रिया, सोनम, हर्ष ने संयुक्त रूप से किया। माछ-भात का उठाया लुत्फ

विमोचन में बड़ी संख्या में मिथिलावासी जुटे। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम आपसी मेलजोल का अच्छा मौका था। आयोजकों ने अतिथियों के लिए भोजन में माछ-भात की व्यवस्था किया था। कार्यक्रम के बाद लोगों ने माछ-भात का जमकर लुत्फ उठाया।

सफल आयोजन में किशोर झा, प्रवीण झा, गगन मिश्रा, चंद्रनाथ झा, इंद्रशेखर झा, दीपक झा, अशोक सिंह, वीरेंद्र मिश्र, संतोष झा, पवन झा, संतोष झा, नवीन कुमार झा, प्रदीप चौधरी, शशि चंद्र झा सतीश, विद्यानंद ठाकुर, हेमकांत झा, सर्वजीत चौधरी, बीरेंद्र कुमार झा, आशु झा, उषा पाठक, मुन्नी यादव, किरण पाठक आदि का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी