राज्‍यसभा सदस्‍य समीर उरांव ने क‍हा, जेएमएम कांग्रेस ने झारखंड की जनता को किया गुमराह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने झामुमो और कांंग्रेस पर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबांधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 02:02 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 02:02 PM (IST)
राज्‍यसभा सदस्‍य समीर उरांव ने क‍हा, जेएमएम कांग्रेस ने झारखंड की जनता को किया गुमराह
राज्‍यसभा सदस्‍य समीर उरांव ने झामुमो और कांंग्रेस पर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

रांची,राज्य ब्यूरो।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने झामुमो और कांंग्रेस पर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबांधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्‍य के सत्ताधारी दलों ने जिस जनजातीय समाज से वोट हासिल किए और चुनाव जीतते ही उनका शोषण शुरू कर दिया। आज आदिवासी समाज पर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहें हैं।

समीर उरांव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उग्रवाद चरम पर है, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। सरकार में बैठे लोग संसाधनों को लूटने और अपनी झोली भरने में लगे हैं। कहा, जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब हर वर्ग के प्रति भाजपा ने रचनात्मक विकास के कार्य किए। लेकिन आज झामुमो-कांग्रेस ने सारे विकास कार्यों को ठप कर दिया। किसानों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना, एक रुपये में महिलाओं के नाम होने वाली संपत्ति की रजिस्ट्री सब बंद हो चुकी है। आदिवासी विकास के तमाम काम इस सरकार में ठप पड़े हैं। इस मौके पर समीर उरांव ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया और मोर्चा कार्यकर्ताओं को उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का टास्क सौंपा।

---------------

चुनाव में दिया जीत का मंत्र

भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। कहा, देश हो या राज्य जो दल सबसे अधिक सीटों पर काबिज होता है, सरकार उसी की बनती है। कहा, देश भर में 47 आदिवासी बहुल लोकसभा क्षेत्र हैं, इनमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के पास हैं। राज्यों में भी ऐस ही है, जिस राज्य में जिस दल को सबसे अधिक सीटें मिली, सरकार उसी की बनती है। उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की गैर भाजपा सरकारों का भी हवाला दिया। चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए समीर उरांव ने कहा कि जिस बूथ में सौ जनजाति मतदाता है, उन बूथों पर हमें फोकस करना होगा। मोर्चा कार्यकर्ताओं को उसे जनजातीय बूथ के रूप में चिंहित करते हुए उस बूथ के वोटरों से संवाद करना होगा। ऐसे हर बूथ और उससे जुड़े गांव में जाना होगा।

अगले चुनाव में सभी एसटी सीटों पर हासिल करेंगे जीत : शिवशंकर उरांव

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने अपने स्वागत संबोधन में आदिवासी सीटों पर हुई भाजपा की हार का विशेष रूप से जिक्र किया। कहा, पिछले चुनाव में हम जनजातीय समाज का विश्वास नहीं जीत पाए। नतीजा यह रहा है कि प्रदेश की 28 एसटी सीटों में से भाजपा को महज दो हासिल हुईं। 26 सीटें सत्ताधारी दलों को मिली और उनकी सरकार बनीं। हमें जनजातीय समाज का विश्वास दोबारा हासिल करना होगा। यदि हम समर्पित भाव से ऐसा कर सके तो अगले चुनाव में विधानसभा की सभी 28 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, मोर्चा की प्रदेश सह प्रभारी पूर्णिमा केरकेट्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, अरुण उरांव समेत सभी जिलों के मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी