ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए इतनी जटिल प्रक्रिया, इतने दस्तावेज की जरूरत क्यों : महेश पोद्दार

रांची राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने ट्वीट कर कहा है कि ट्रेड लाइसेंस के लिए शिविर स्वागत योग्य कदम है। लेकिन इतने दस्तावेज की जरूरत क्यों।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM (IST)
ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए इतनी जटिल प्रक्रिया, इतने दस्तावेज की जरूरत क्यों : महेश पोद्दार
ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए इतनी जटिल प्रक्रिया, इतने दस्तावेज की जरूरत क्यों : महेश पोद्दार

जागरण संवाददाता, रांची : राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने ट्वीट कर कहा है कि रांची में नगर निगम ने एफजेसीसीसआइ के सहयोग से ट्रेड लाइसेंस के लिए शिविर लगाया। इसका स्वागत है। लेकिन प्रक्रिया इतनी जटिल, इतने दस्तावेज की जरूरत क्यों। कब सुधरेंगे हमलोग। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है कि क्यों नहीं मात्र एक आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो। इतने दस्तावेज जीएसटी के लिए लगे तो बात समझ में आती है। बाबूगिरी खत्म हो। महेश पोद्दार ने अपने ट्वीट में रांची के नगर आयुक्त को टैग किया है।

महेश पोद्दार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक यूजर बिजय जालान ने कहा है कि जीएसटी नंबर को आधार मान कर ट्रेड लाइसेंस जारी कर दिया जाना चाहिए। बाकी अधिकतम औपचारिकता तो जीएसटी लेने के समय कर दी गई होती है। व्यापार करने देने मे भी सुलभता हो।

इधर, ट्रेड लाइसेंस बनाने में अत्यधिक दस्तावेजों की मांग करने पर चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने भी असंतोष जताया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इतने दस्तावेजों को प्रस्तुत कर पाना किसी के लिए संभव नहीं है। दस्तावेजों के अभाव में कई व्यापारी लाइसेंस नहीं बना पा रहे। इससे व्यापारियों को परेशानी तो है ही, निगम को भी राजस्व की हानि हो रही है। बिना लाइसेंस दुकानें सील करने के निगम के निर्देश पर उन्होंने कहा कि कोविड काल में व्यापारी ऐसे ही परेशान हैं। ऐसे में उचित होगा कि दुकानें सील नहीं करके, आन द स्पाट निगम द्वारा व्यापारी का लाइसेंस बनाकर दे दिया जाए। इससे व्यापारी अपने व्यापार में संलग्न रहेंगे और निगम को भी राजस्व प्राप्त होगा। चैंबर के कैंप में दो दिनों में बने नए 78 ट्रेड लाइसेंस

झारखंड चैंबर आफ कामर्स और रांची नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस बनाने तथा लाइसेंस रिन्युअल के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन चैंबर भवन में संपन्न हुआ। कैंप के दूसरे दिन भी दिनभर व्यापारियों की भीड़ रही। दो दिवसीय कैंप के माध्यम से नया एवं नवीनीकरण मिलाकर कुल 78 लाइसेंस का कार्य किया गया। हालांकि कई व्यापारी दस्तावेजों के अभाव में लाइसेंस बनाने से वंचित रहे। आरएमसी उप समिति के चेयरमेन अमित शर्मा ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर इस कैंप का आयोजन किया गया था। इससे अच्छी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही। व्यापारियों के लिए एक और मौका

1 दिसंबर को भी ट्रेड लाइसेंस के लिए लगेगा कैंप

कहां होगा आयोजन : अपर बाजार में थोक विक्रेता संघ के कार्यालय में।

chat bot
आपका साथी