Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह हो रही है बारिश, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

पश्चिम बंगाल के गंगा के दक्षिणी मैदानी क्षेत्र में एक कम चक्रवातीय क्षेत्र से जुड़ा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आज राज्य के विभिन्न जिलों के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। मौसम की ऐसी हालत 25 सितंबर तक बनी रहेगी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:34 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:34 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह हो रही है बारिश, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
राजधानी रांची में सुबह से बारिश जारी है।

रांची,जासं। राजधानी रांची में सुबह से बारिश जारी है। इस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के दक्षिणी मैदानी क्षेत्र में एक कम चक्रवातीय क्षेत्र से जुड़ा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका टर्फ लाइन झारखंड के साथ पड़ोसी राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इसके कारण आज राज्य के विभिन्न जिलों के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राज्य में मौसम की ऐसी हालत 25 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

इस महीने राज्य के सभी जिलों में औसत वर्षापात में सुधार आया है। राज्य में एक जून से लेकर 22 सितंबर तक 992 मिमी बारिश अपेक्षित है। जबकि राज्य में 940मिमी बारिश अभी तक हुई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अभी तक मानसून की स्थिति बेहतर रही है। राजधानी रांची में इस दौरान 1018 मिमी बारिश अपेक्षित है, जबकि 1138 मिमी बारिश अभी तक हुई है। अभी तक राज्य में सबसे कम बारिश पाकुड़ और गुमला में दर्ज की गयी है। दोनों जिलों में औसत बारिश से करीब 33 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कुरदेगे में 50मिमी दर्ज की गई। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पलामू में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण हवा में ठंडापन आ गई है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 27.6 22.6

जमशेदपुर 29.4 25.0

मेदिनीनगर 32.7 25.1

chat bot
आपका साथी