रांची रेल मंडल के मुरी में तैनात रेल अधिकारी ने एक महिला कर्मी के साथ किया अभ्रद व्यवहार

रांची रेल मंडल के मुरी में तैनात मैकेनिकल इंचार्ज पर इंजीनियरिंग सेक्शन की एक महिला कर्मी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस पर महिला कर्मी ने मामले की शिकायत रांची रेल मंडल के सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर से की है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:48 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:48 PM (IST)
रांची रेल मंडल के मुरी में तैनात रेल अधिकारी ने एक महिला कर्मी के साथ किया अभ्रद व्यवहार
रांची रेल मंडल के मुरी में तैनात रेल अधिकारी ने एक महिला कर्मी के साथ किया अभ्रद व्यवहार। जागरण

रांची, जासं । रांची रेल मंडल के मुरी में तैनात मैकेनिकल इंचार्ज पर इंजीनियरिंग सेक्शन की एक महिला कर्मी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस पर महिला कर्मी ने मामले की शिकायत रांची रेल मंडल के सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर से की है। अपनी शिकायत में महिला रेलकर्मी ने कहा है कि वह पिछले साल 23 मई से इस साल 10 फरवरी तक रांची में कोविड-19 ड्यूटी के लिए तैनात की गई थी।

11 फरवरी को वह अपने मुरी हेड क्वार्टर लौटे और उन्होंने यहां ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने अपने इंचार्ज से कहा कि उनका वीकली ऑफ रविवार कर दिया जाए। क्योंकि वह क्रिश्चन हैं और रविवार के दिन प्रेयर करती हैं। महिला रेलकर्मी का आरोप है कि इस पर मेकेनिकल इंचार्ज ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे।  वह मंदिर मस्जिद और चर्च में विश्वास नहीं रखते।

महिला रेलकर्मी का यह भी आरोप है कि मैकेनिकल  इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया और अभद्र वाक्य बोले। महिला रेल कर्मी का कहना है कि कई महिला कर्मी इसकी गवाह हैं। इसी के बाद उन्होंने मामले की शिकायत की है। गौरतलब है कि शिकायती पत्र पर 13 महिला कर्मियों के दस्तखत हैं और साथ ही सात पुरुष रेलकर्मी ने भी गवाह के तौर पर अपने हस्ताक्षर किए हैं। महिला रेलकर्मी ने मांग की है कि मामले में आरोपी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला रेल कर्मी का कहना है कि इंचार्ज की हरकतों से सभी त्रस्त हैं।

chat bot
आपका साथी